लुधियाना: लुधियाना में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि,'' मैंने कई बार ये बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार नहीं हैं हम हिस्सेदार है। हां कोई धक्का देकर निकालेगा वो दूसरी बात है। हमने 40 साल अपनी ज़िदगी के पार्टी को दिए हैं, हमारे परिवार ने पार्टी के लिए ख़ून बहाया है|
दरअसल कल यानी बुधवार को मनीष तिवारी ने ट्वीट किया था कि,'', मैं बोलता हूं तो इल्म है बगावत का, मैं चुप रहूं तो बेवसी सी होती है। मनीष तिवारी के इस ट्वीट ने कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ा दी है|
वही, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद मनीष तिवारी ने बुधवार को इस फैसले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया और कहा कि राज्यसभा सीट की महत्वाकांक्षा लोगों से बहुत कुछ करवाती है| लुधियाना में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि,''अश्विनी कुमार का कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...
तिवारी ने कहा था, ‘जब भी कोई नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ता है, तो यह हमारे लिए नुकसान होता है| कल कांग्रेस छोड़ने वाले अश्विनी कुमार पंजाब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद थे... यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है|’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘राज्यसभा सीट की महत्वाकांक्षा लोगों से बहुत कुछ करने को मजबूर करती है|