Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ हूं: सीएम योगी से प्रियंका गांधी ने कहा- ...उनको पीटना सरासर गलत, बहनों की मेहनत का अपमान मत करिए

  • by: news desk
  • 10 November, 2021
 आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ हूं: सीएम योगी से प्रियंका गांधी ने कहा- ...उनको पीटना सरासर गलत, बहनों की मेहनत का अपमान मत करिए

लखनऊ:  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आशा कर्मियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बल प्रयोग करने के मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी हैं। उप्रियंका गांधी ने इस घटना एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है|



प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री से कहा कहा कि,'उत्तर प्रदेश की आशा बहनों ने कोरोना के दौरान एवं अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दी हैं। वे आज अपनी जायज मांगों को लेकर आपके पास गईं थीं। उनको पीटना सरासर गलत है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, मेरी आशा बहनों की मेहनत का अपमान मत करिए।



कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य। आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।



 प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन