Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी: त्रयंबक पाठक और महेश सिंह समेत BJP व BSP के कई नेता सपा में शामिल

  • by: news desk
  • 25 October, 2021
यूपी: त्रयंबक पाठक और महेश सिंह समेत BJP व BSP के कई नेता सपा में शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज भाजपा, बसपा, कांग्रेस, आप पार्टी, निषाद पार्टी तथा लोकतांत्रिक जनता दल के कई प्रमुख नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा तथा राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन घोषित किया।



भाजपा छोड़कर आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बस्ती के त्रयंबक पाठक, इंजीनियर प्रवीन पाठक, अरविन्द सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख,  महेश सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, शिवशंकर पूर्व प्रमुख, हरेन्द्र कुमार शुक्ला के नाम प्रमुख हैं।  विनीता सरोज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा लोजपा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार निषाद, लोकतांत्रिक जनता दल से राम सुफल यादव भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।



आज बसपा के आगरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष शकील कुरैशी, पूर्व जोनल इंचार्ज आगरा आजाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मथुरा वीरेन्द्र सिंह जाटव, मंडल संयोजक वीर सिंह कोरवाल, पूर्व जिला प्रभारी मथुरा डाॅ0 श्याम सुन्दर कर्दम, प्रधान पुष्कर सिंह जाटव, पूर्व उपब्लाक प्रमुख  हजारी लाल, पूर्व मंडल संयोजक वैद्य औगड़ नाथ प्रजापति, अर्जुन सिंह भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।



कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस पार्टी नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कुलदीप अवाना, पूर्व प्रत्याशी दादरी विधानसभा चौधरी जिले सिंह के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष भाजपा नोएडा,  भरत अवाना, नोएडा में बसपा के वरिष्ठ नेता के.पी. प्रधान तथा आप पार्टी के दादरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हरदीप भाटी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। नवागत सभी साथियों ने सन् 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार निश्चित है।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन