Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

झारखंड: लोहरदगा में हाथी का आतंक, 24 घंटे में 5 लोगों की ली जान; इलाके में दहशत

  • by: news desk
  • 21 February, 2023
झारखंड: लोहरदगा में हाथी का आतंक, 24 घंटे में 5 लोगों की ली जान; इलाके में दहशत

लोहरदगा:  झारखंड के लोहरदगा में 24 घंटे में हाथी के हमले में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। भंडरा थाना क्षेत्र में 24 घंटे में हाथी ने 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया| 5 लोगों की मौत के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है|  घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कसपुर गांव की है। मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है|



 मरने वालों में 20 साल की नेहा देवी, 28 साल की झालो उरांव, 30 वर्षीय गणेश कुजूर , 65 वर्षीय लाल मोहन महतो और एक अन्य शामिल है|फ़िलहाल, भंडरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है|



वन रक्षक किशोर कुमार ने बताया, "जंगली हाथी का आतंक बहुत बढ़ गया है। हाथी लोगों को देख कर मारने को दौड़ रहा है। पुलिस विभाग हाथी को भगाने की कोशिश कर रही है। हमने 2 टीमें बुलाई हैं।" 



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन