कोलकाता: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा व अंतिम दिन है| भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है| पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है|
कोलकाता में पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा,'पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा चूक हुई है। कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और यहां के स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा है|
सूत्रों ने जानकारी दी है कि,,'केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है।