बेंगलुरु: र्नाटक में बढ़ते कोरोना वायरस के सक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया है| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है| उन्होंने कहा कि,'' राज्य में लगे कोविड लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है|
कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है जिसकी वजह से लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है| इससे पहले कर्नाटक सरकार ने 24 मई से 7 जून तक दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया था|