मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों से मिले अखिलेश, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व HC के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग

कानपुर/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में पुलिस कस्टडी में मारे गए बलवंत सिंह के परिजनों से की मुलाकात। सरकार से ₹ 1 करोड़ मुआवज़ा, मृतक की पत्…

पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों से मिले अखिलेश, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व HC के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग
पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों से मिले अखिलेश, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व HC के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News

कानपुर/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में पुलिस कस्टडी में मारे गए बलवंत सिंह के परिजनों से की मुलाकात। सरकार से ₹ 1 करोड़ मुआवज़ा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, ज़मीन का पट्टा, दोषियों पर भेदभाव रहित कार्रवाई व हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग की।



बता दें कि, कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके के लालपुर सराय गांव में 6 दिसंबर को चंद्रभान सिंह नाम के कारोबारी से लूट हुई थी। वह दुकान बंद करके लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख रुपए और 40 हजार के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार शाम को चंद्रभान के भतीजे बलवंत समेत 4-5 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था।



सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस ने हिरासत में पूछताछ के दौरान बलवंत को पीट-पीटकर मार डाला| युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया|  जिसके बाद मंगलवार को ही SOG की टीम, थाना प्रभारी राजेश सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश व अन्य लोगों को निलंबित कर दिया गया था| मामले में कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी प्रभारी सहित 7 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।



 पुलिस का कहना था कि पूछताछ के दौरान बलवंत की तबीयत बिगड़ी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक के बड़े भाई सचिन ने पुलिस पर बलवंत को पीट-पीटकर मार डालने का का आरोप लगाया था।



कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने कहा था,'पूछताछ के दौरान बलवंत ने सीने में दर्द की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। 


पुलिस कस्टडी में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत मामले में फरार एसओजी गिरफ़्तार 


जबकि 'बलवंत शरीर पर 30 से ज्यादा गंभीर चोटों के निशान मिले थे। दोनों हाथ की कलाइयों पर रस्सी बांधने के निशान, पुलिस ने पैर के तलवों से लेकर घुटनों तक, कमर के नीचे और पीठ पर इतनी लाठियां मारी की खाल उधड़ गई। व्यापारी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने परिजनों के पुलिस कस्टडी में मौत के आरोपों की पुष्टि कर दी है। 


कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, कारोबारी से हुई लूटकांड में पुलिस ने किया था गिरफ़्तार 


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने चेहरा छोड़कर बलवंत के तलवों से लेकर घुटनों तक बेरहमी से पिटाई की। घुटनों पर इतना मारा कि दोनों घुटनों की खाल तक उधड़ गई। इसी तरह कमरे के निचले हिस्से और पीठ में इतना बेइंतहा ढंग से डंडे से पीटा कि बलवंत ने दम तोड़ दिया| पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने हंगामा-बवाल शुरू किया था।


व्यापारी बलवंत सिंह हत्या मामले में हेड कांस्टेबल सोनू यादव और दुर्वेश कुमार गिरफ़्तार 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।