कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में पति के झगड़े से नाराज एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर आत्महत्या कर ली। यह हृदय विदारक घटना कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव की हैं, जहां पतरिहां गांव की आंगनबाड़ी सहायिका रिंकू देवी पत्नी पति अजय बिंद ने अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी|
मृतकों में मां रिंकू देवी उम्र 32 वर्ष, पुत्र बलवीर 8 वर्ष, आर्यन कुमार 3 वर्ष और पुत्री रिचा कुमारी 4 वर्ष शामिल हैं| मृतका आंगनबाड़ी केंद्र पतरिहा की सहायिका थी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे। किसी तरह सभी को कुआं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि, सोमवार सुबह गांव में सूचना मिली कि एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुआं में छलांग लगा ली है जहां मौके पर ही चारों की मौत हो गई| घटना का कारण पति पत्नी में आपसी कलह बताया जा रहा है| पति को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है|