राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा में एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 की मौत हुई और 56 लोग घायल हुए। सभी लोग पुखरनी गांव से नौशेरा जा रहा थे।नौशेरा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने बताया, "इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जम्मू शिफ्ट किया गया है।"
हदसा सुबह करीब 10 बजे लाम के पास देबट्टा में हुआ। स्थानीय लोगों, सेना और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। आनन-फानन में जवानों ने गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
जिनमें से पुखरनी गांव के बिलाल हुसैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामूली रूप से घायल कई अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।