Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

किसान बिल: बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा के किसानों से राहुल गांधी ने की बातचीत, कहा-किसानों को मोदी सरकार पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं

  • by: news desk
  • 25 September, 2020
किसान बिल: बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा के किसानों से राहुल गांधी ने की बातचीत, कहा-किसानों को मोदी सरकार पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं

नई दिल्ली : कृषि बिल के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने 'भारत बंद' बुलाया है। कई किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद बुलाया है। वहीं किसानो को कांग्रेस भी समर्थन दे रहें हैं। नोएडा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं वहीं पैरा मिलिट्री फोर्सेज भी तैनात हैं।इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के एक प्रधान, और बिहार, महाराष्ट्र,हरियाणा के किसानों से बात की|



किसानों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,''किसानों से बातचीत करके एक बात साफ़ हो गयी- उन्हें मोदी सरकार पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। किसान भाइयों की बुलंद आवाज़ के साथ हम सब की आवाज़ भी जुड़ी है और आज पूरा देश मिलकर इन कृषि क़ानूनों का विरोध करता है। राहुल गांधी ने' 'किसानों से बातचीत का एक वीडियो भी शयेर किया है|




कांग्रेस ने कहा,''हमारे किसान देश की आवाज हैं; भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये के कारण देश की आवाज को अनसुना कर रही है। हमारे किसान कह रहे हैं- उन्हें उनकी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाये।




भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठन भारत बंद में शामिल हैं| किसान संगठनों को कांग्रेस, राजद, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, आप, टीएमसी समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है| पंजाब के किसान कल (गुरुवार, 24 सितंबर) से ही तीन दिनों के रेल रोको आंदोलन पर हैं| वहां किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं|



संसद द्वारा हाल ही में पारित किए गए 'किसान विरोधी कानून' के मद्देनजर पूरे महाराष्ट्र में शुक्रवार को हजारों की तादात में किसान सड़कों पर उतरे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। संसद में कृषि विधेयकों को पारित किए जाने के बाद किसानों द्वारा देश के कुछ हिस्से में तीन दिवसीय 'रेल रोको' आंदोलन का आह्वान किया है, जिसके चलते उत्तर रेलवे ने तीन ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है और 20 विशेष ट्रेनें आशिंक रूप से रद्द की गई हैं। 








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन