नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर नए कृषि कानून को लेकर हमला बोला है| कृषि कानून का विरोध करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह कानून हमारे किसानों के लिए मौत की सजा है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''कृषि क़ानून हमारे किसानों के लिए मौत की सज़ा हैं। उनकी आवाज़ संसद के अंदर और बाहर कुचल दी गयी है। ये इस बात का प्रमाण है कि भारत में लोकतंत्र मर चुका है।
रविवार को केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यानी अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। सोमवार को,'' पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट के पास Farm Laws के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ट्रैक्टर को आग लगा दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि,''दिल्ली में इंडिया गेट के पास विरोध प्रदर्शन करने और ट्रैक्टर जलाने के सिलसिले में पंजाब के रहने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।