नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नोटबंदी के पांच साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि अगर यह कदम सफल था तो फिर भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ और आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई ..? प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि 'नोटबंदी में क्या वादा किया था?,'.भ्रष्टाचार खत्म ...कैशलेस अर्थव्यवस्था, आतंकवाद पर चोट... काले धन की वापसी , महंगाई पर अंकुश |
प्रियंका गांधी ने बताया कि, नोटबंदी से क्या हुआ, -''रोजगारबंदी, छोटे व मझोले उद्योगों पर तालाबंदी, ठेला-पटरी दुकानदारों के धंधे में मंदी,.. अर्थव्यवस्था की गति मंदी |
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''देशवासी आज भी उस चौराहे की लोकेशन ढूंढ़ रहे हैं, जिस पर मोदी जी आकर नोटबंदी का सच बोलेंगे?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में 8 नवंबर रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था| नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई थी| इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं| बाद में 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए| सरकार ने ऐलान किया था कि उन्होंने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है|