Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राष्ट्रपति चुनाव: संसद भवन में कुल 99.18% हुआ मतदान, बीजेपी सांसद सनी देओल ने नहीं डाला वोट

  • by: news desk
  • 18 July, 2022
राष्ट्रपति चुनाव: संसद भवन में कुल 99.18% हुआ मतदान, बीजेपी सांसद सनी देओल ने नहीं डाला वोट

नई दिल्‍ली: भारत के 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है। 27 दलों के समर्थन  के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का एलान 21 जुलाई को होगा।




Presidential Polls Voting LIVE:



● राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। राज्य के 70 में से 67 विधायकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इन विधायकों के मत का मूल्य 4288 है।



● ओडिशा की 147 सीटों वाली विधानसभा के 146 सदस्यों ने सोमवार को हुए 16वें राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा और सभी राज्य मंत्रियों सहित 145 विधायकों ने यहां ओडिशा विधानसभा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।




● राज्यसभा सचिवालय के नए बयान के अनुसार, 736 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने अपना वोट डाला, जिसमें 719 सांसद और 9 विधायक शामिल हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं का मतदान 98.91% रहा।



राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान खत्म 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की अवधि शाम पांच बजे खत्म हो गई। इसी के साथ संसद में मतपेटियों को बंद कर दिया गया। अब 21 जुलाई को चुनाव के नतीजों का एलान होगा।



● राज्य सभा महासचिव पी.सी. मोदी ने कहा,''16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, जिसकी शुरूआत आज (18 जुलाई 2022) सुबह 10 बजे संसद भवन और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के निर्धारित स्थानों पर शुरू हुआ, शाम 5 बजे संपन्न हो गया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ| 736 निर्वाचकों (संसद के 727 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) में से 730 निर्वाचकों (संसद के 721 सदस्य और विधान सभा के 9 सदस्य) ने अपना वोट डाला। संसद भवन में कुल मतदान 99.18% हुआ|



● राष्ट्रपति चुनाव: सूत्रों का कहना है कि आठ सांसदों ने संसद में मतदान नहीं किया


● बीजेपी के सांसद सनी देओल समेत 8 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में नहीं डाला वोट|



● केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने PPE किट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला क्योंकि वे कोरोना संक्रमित हैं।



● दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में अपना वोट डाला।



● दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



● पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के लिए राज्य विधानसभा पहुंची। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए यशवंत सिन्हा टीएमसी छोड़कर ही उम्मीदवार बने हैं।




राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



● कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।




● झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य नेताओं ने राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।



● तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।




कांग्रेस विधायक ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया

ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि मैं एक कांग्रेस विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।



यूपी से सपा विधायक ने की क्रॉस वोटिंग
उत्तर प्रदेश में सपा के बरेली जिले के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की।



एनसीपी विधायक जडेजा ने की क्रॉस वोटिंग
गुजरात से एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।




● असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ,' मैं उम्मीद करता हूं कि NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को असम से ज्यादा से ज्यादा वोट मिले|



● हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



● केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रकाश जावड़ेकर, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और कपिल सिब्बल ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।



● अखिलेश यादव ने कहा,''BJP से अच्छा झूठ कोई नहीं बोल सकता, हम लोकतंत्र बचाने के लिए यशवंत जी को वोट करेंगे| 




● रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।



● भारत के राष्ट्रपति के लिए हो रहे चुनाव के लिए फ़ारुख़ अब्दुल्ला, पी. चिदंबरम, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह ने अपना वोट डाला। गौतम गंभीर, जया बच्चन, गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद में अपना वोट डाला।



भारी बहुमत से जीतेंगी द्रौपदी मुर्मू : तारकिशोर प्रसाद

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि ,'NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस चुनाव में भारी बहुमत से जीतेंगी और भारत की राष्ट्रपति बनेंगी। NDA ने उनको उम्मीदवार बनाकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जो प्रधानमंत्री की अवधारणा है उसको मजबूती प्रदान करने का काम किया है|



SAD विधायक ने किया राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट :शिवपाल
शिरोमणि अकाली दल बादल में बगावत हो गई है। हलका दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट कर दिया है। पंजाब में गठबंधन टूटने के बावजूद अकाली दल बादल ने बीजेपी की राष्ट्रपति प्रत्याशी को वोट करने का फैसला किया था। लेकिन अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने पार्टी के फैसले को दरकिनार कर राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट कर दिया है|




नेताजी को ISI एजेंट कहने वाले यशवंत सिन्हा को VOTE नहीं दूंगा: शिवपाल

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ,' नेताजी (मुलायम यादव) को ISI एजेंट कहने वाले (विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा) हम उनका कभी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे|



जब परिणाम आएंगे तो NDA की उम्मीदवार...: खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ,'आज देशभर में सभी विधानसभाओं में मतदान हो रहा है। NDA और UPA दोनों के राष्ट्रपति के उम्मीदवार का गणित पूरे देश को पता है और मैं विश्वास कर सकता हूं कि जब परिणाम आएंगे तो उसमें NDA की उम्मीदवार को चुना जाएगा|




● असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।





असम में 20 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने की 'क्रॉस वोटिंग': AIUDF विधायक का दावा

असम से AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा करते हुए कहा है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने रविवार को बैठक बुलाई थी। लेकिन इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे। सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद आपको नंबर पता चल जाएगा।




● राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी ने संसद में अपना वोट डाला।



● छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।



द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक संख्या के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगी

 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ,'' द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक संख्या के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगी। सभी प्रतिनिधियों ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया है। हर कोई उनका समर्थन कर रहा है|



देश में अराजकता का माहौल है....

तेजस्वी यादव ने कहा कि ,''हमने पहले भी यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया है। आज बिहार में सभी विपक्ष के लोग उनके पक्ष में मत कर रहे हैं। हम चाहेंगे कि जो देश में अराजकता का माहौल है जहां संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है, वहां एक ऐसा राष्ट्रपति आए जो हर चीज़ों को संभाले और देखे|



● आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



उम्मीद हैं कि देश को सही और एक अच्छे राष्ट्रपति मिलेंगे: केजरीवाल

 दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।  उन्होंने कहा कि ,''''मैंने भी अपना वोट डाला... मैं उम्मीद करता हूं कि देश को सही और एक अच्छे राष्ट्रपति मिलेंगे|



● तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में अपना वोट डाला।



द्रोपुदी मुर्मू योग्य और प्रतिबद्धता वाली महिला: बोम्मई

 कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि,''उनको (द्रौपदी मुर्मू) बहुत समर्थन मिला है। न केवल एनडीए और उसके गठबंधन, यहां तक कि अन्य पार्टी भी उनका समर्थन कर रही हैं क्योंकि द्रोपुदी मुर्मू योग्य और प्रतिबद्धता वाली महिला हैं|



द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत होगी: हिमाचल प्रदेश के CM

● हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर  ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी (द्रौपदी मुर्मू) शानदार जीत होगी। हमारे सभी विधायकों की मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ऐसा मुझे भरोसा है कि शत-प्रतिशत समर्थन BJP के विधायक दलों की ओर से उनको मिला है|




● केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।



● गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया|  उन्होंने कहा कि ,''''गोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100% वोटिंग होगी और हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू जी को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे|



● दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वोट डाला

● भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला।



● हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।



●महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।


●दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।




●चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा विधानसभाओं में विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।


●दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।



● राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला।



मैं अपना वोट द्रौपदी मुर्मू को ही दूंगा: असम के मंत्री

असम मंत्री संजय किशन ने कहा कि ,देश में पहली बार एक आदिवासी को ऐसा स्थान दिया गया है। मैं आशा करता हूं कि यहां राजनीति से बाहर आकर सभी द्रौपदी मुर्मू जी को ही वोट प्रदान करेंगे। मैं अपना वोट द्रौपदी मुर्मू को ही दूंगा|



● उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में  राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।


....भारत में प्रजातंत्र बचेगा या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा:यशवंत सिन्हा

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि ,'ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले दिनों में ये दिशा तय करेगा कि भारत में प्रजातंत्र बचेगा या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। अभी तक मिले संकेत से पता चलता है कि हम समाप्ती की ओर बढ़ रहे हैं| मैं आज सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वो अपनी अंतरआत्मा की आवाज़ सुने। मैं उम्मीद करता हूं कि सब प्रजातंत्र को बचाने के लिए मेरे पक्ष में अपना वोट डालेंगे|




एक आदिवासी बेटी... भारत की बेटी राष्ट्रपति बनेंगी:शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।  उन्होंने कहा कि ,'''आज मध्य प्रदेश में हमारे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कर रहे हैं। एक आदिवासी बेटी... भारत की बेटी राष्ट्रपति बनेंगी। इसे लेकर आम लोगों में भी उत्साह है जोकि भारत के लोकतंत्र की विशेषता है|




●आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।


●गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।



●ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।



21 को काउंटिंग, 25 को शपथ ग्रहण

देश के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई, सोमवार को वोटिंग हो रही है| मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा| वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और अगले राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला अपना वोट

 दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।



राष्ट्रपति चुनाव के लिए तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।


10:04  AM · Jul 18, 2022

Droupadi Murmu बनाम Yashwant Sinha: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। देश भर के सांसदों और विधायकों ने मतदान कर रहे हैं।इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है 27 दलों के समर्थन  के  साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।




09:17  AM · Jul 18, 2022

महाराष्ट्र भाजपा नेताआशीष शेलार ने कहा कि,' NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। हमें पूरा विश्वास है कि वह महाराष्ट्र से रिकॉर्ड वोट हासिल करेंगी|



09:15 AM · Jul 18, 2022

कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने कहा कि,''कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा जी को मतदान किया जाएगा। ये राष्ट्रपति का चुनाव है आदिवासी और बिना आदिवासी का नहीं है ये चुनाव संविधान का है|


9:07 AM · Jul 18, 2022

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा  ने कहा कि ,''सीएलपी की बैठक में सभी को बताया जाएगा कि वोट किसे डालना है, गलती से किसी और को वोट न दे दी जाए। हमारी पूरी कोशिश है... पंजाब का 99% वोट यशवंत सिन्हा को जा रहा है|





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन