Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

किसान आंदोलन के बीच Mann Ki Baat में बोले PM मोदी- मेहनती किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

  • by: news desk
  • 29 November, 2020
किसान आंदोलन के बीच  Mann Ki Baat में बोले PM मोदी- मेहनती किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित किया| कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी स्वरूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए, बल्कि उन्हें नए अधिकार, नए अवसर भी मिले हैं|




किसानों के दिल्ली सीमा पर चल रहे आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री ने रविवार को नए कृषि कानूनों को उनके हित में बताया। उन्होंने कहा कि कानून की सही और पूरी जानकारी किसानों के लिए ताकत बन सकती है।



प्रधानमंत्री ने कहा,भारत में खेती और उससे जुड़ी चीजों के साथ नए आयाम जुड़े रहे हैं। बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। बरसों से किसानों की जो मांग थी,वो मांगें पूरी हुई हैं| बरसों से किसानों की जो मांग थी, जिन मांगों को पूरा करने के लिए किसी न किसी समय में हर राजनीतिक दल ने उनसे वायदा किया था, वो मांग पूरी हुई हैं।




प्रधानमंत्री ने कहा,''काफी विचार विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी स्वरूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बन्धन समाप्त हुए हैं, बल्कि उन्हें नए अधिकार भी मिले हैं, नए अवसर भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि,'' मेहनती भारतीय किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन