नई दिल्ली: शिंदे विधायकों को y+ सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्भया फंड से गाड़ियां खरीदने पर SP सांसद जया बच्चन ने कहा कि ,''ऐसे लोगों को इस्तीफा देना चाहिए। जिन्होंने इस प्रकार से दुरुपयोग किया है। उनको सारी महिलाओं माफी मांगनी चाहिए। मैं क्या शब्द इस्तेमाल करूं इनके लिए? ये बहुत शर्म की बात है|
दरअसल, आरोप है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से लड़ने के लिए बनाए गए निर्भया फंड से गाड़ियां खरीद कर उनका इस्तेमाल एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों और सांसदों की सुरक्षा में किया गया था। इस खुलासे के बाद से महाराष्ट्र में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने निर्भया फंड से खरीदी गई कारों का ऑडिट कराने की मांग की है।