देश में कोरोना का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या कम हुई, लेकिन मौतों में एक बार फिर इजाफा हो गया। दरअसल, पिछले 24 घंटे में 2,59,591 नए मामले सामने आए, लेकिन मौतों का आंकड़ा 4209 पहुंच गया। इससे लोगों में खौफ काफी ज्यादा बढ़ गया है।
भारत में COVID19 के 2,59,591 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हुई। 4,209 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,91,331 हो गई है। 3,57,295 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,27,12,735 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,27,925 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,82,754 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,61,683 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,44,17,870 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|