नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संक्षिप्त सुनवाई के बाद सोमवार, 12 दिसंबर को मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं।
इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाली थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने आज 12 दिसंबर को 200 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।
आज सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कोर्ट से कहा कि आगे की बहस के लिए वो अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं| लिहाजा कोर्ट से आग्रह है कि मामले की आगे की सुनवाई की तारीख तय कर दी जाए| पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक ने ईडी के आग्रह पर मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टाल दी|
जैकलीन फर्नांडीज मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई 12 दिसंबर तक टली
24 नवंबर, 2022 को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर सुनवाई गुरुवार को 12 दिसंबर के लिए टाल दी थी| अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलें तैयार करने के लिए समय मांगा था, जिसे 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: सुकेश के गुनाहों के बारे में जानती थी जैकलीन, फिर भी पैसे- महंगे तोहफे लेती रहीं
चंद्रशेखर से तरह-तरह के महंगे तोहफे और लग्जरी कारें लेने के मामले में जैकलीन ईडी के रडार पर थीं। इसके बाद उन्हें ईडी ने कई बार समन भेजा और मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुईं।
अगस्त में, ईडी ने चंद्रशेखर के कुछ परिसरों पर छापा मारा था और चेन्नई में समुद्र के सामने एक बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारें जब्त की थीं।
दिल्ली की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दी जमानत
जैकलीन और मीडिएटर पिंकी ईरानी से पूछताछ: अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलाती थीं ईरानी
दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ