मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दी जमानत

नई दिल्ली: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की रंगदारी के मामले में 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अभिनेत्री जैकलीन फर…

दिल्ली की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दी जमानत
दिल्ली की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दी जमानत | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली:  अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की रंगदारी के मामले में 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी गई।



अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई। 11 नवंबर को 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर यानि आज तक के लिए बढ़ाई थी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज  आरोपी हैं|


यह भी पढ़ें: सुकेश के गुनाहों के बारे में जानती थी जैकलीन, फिर भी पैसे- महंगे तोहफे लेती रहीं 


सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी| ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बताया है| मामले में अभिनेत्री नोरा फ़तेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर चुकी है|



जैकलीन और मीडिएटर पिंकी ईरानी से पूछताछ: अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलाती थीं ईरानी 



दिल्ली की अदालत ने 31 अगस्त को ईडी द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और फर्नांडिस को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। फर्नांडिस को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है। ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में पहले अभिनेत्री को आरोपी नहीं बनाया गया था। हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडिस और अभिनेत्री नोरा फतेही द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का विवरण था।



यह भी पढ़ें: ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ 



दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।