नई दिल्ली: समुद्र में परीक्षण के लिए एक नियोजित उड़ान के दौरान INS विक्रमादित्य पर आग लगने की घटना की सूचना मिली। INS कारवार से संचालित हो रहा था। चालक दल द्वारा आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भारतीय नौसेना के मुताबिक,'' बोर्ड ऑफ इंक्वायरी ने घटना की जांच के आदेश दिए|
विमानवाहक पोत में कर्नाटक के करवर बंदरगाह में आग लग गई, जिस पर क्रू- मेंबर्स ने समय रहने काबू पा लिया | पोत पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के एक सदस्य ने धुंआ निकलता देखा और इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी|
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है| भारतीय नौसेना ने इसके बारे में जानकारी दी है| मामले की जांत के लिए एक बोर्ड गठित किया गया है, जो मामले की जांत कर रिपोर्ट सौंपेगा|