मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बलात्कारी और हत्यारा है गुरमीत राम रहीम, पैरोल कैंसिल कर भेजा जाए जेल: डीसीडब्ल्यू ने हरियाणा सरकार से की अपील

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार से ''बलात्कार और मर्डर'' की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द कर जेल भेजने की अपील की है| डीसीडब्…

बलात्कारी और हत्यारा है गुरमीत राम रहीम, पैरोल कैंसिल कर भेजा जाए जेल: डीसीडब्ल्यू ने हरियाणा सरकार से की अपील
बलात्कारी और हत्यारा है गुरमीत राम रहीम, पैरोल कैंसिल कर भेजा जाए जेल: डीसीडब्ल्यू ने हरियाणा सरकार से की अपील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार से ''बलात्कार और मर्डर'' की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द कर जेल भेजने की अपील की है| डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा,''कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रेप और हत्या के जुर्म में उम्रक़ैद की सज़ा दी है। क्यों ऐसे खतरनाक शख्स को बार बार पैरोल दी जा रही है? वो पैरोल में प्रवचन और गाने बनाता है और हरियाणा सरकार के कुछ नेता ताली बजाते हैं, ‘भक्ति’ में लीन है! हरियाणा सरकार तुरन्त गुरमीत की पैरोल ख़तम करे!



दरअसल,'बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 14 अक्टूबर को 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। पैरोल मिलने के बाद 15 अक्टूबर, 2022 की सुबह गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा ( उत्तर प्रदेश) में डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंच गया था। उसके साथ परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी थी।  40 दिन की पैरोल पर बाहर आया राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में डेरा के बरनावा आश्रम में सत्संग कर रहा है



दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा,''गुरमीत राम रहीन एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं| गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए|



बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को 'मिली' 40 दिन की पैरोल 

 गौरतलब है कि,  हरियाणा की सुनारिया जेल में उम्रक़ैद की सज़ा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है| गई थी| यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है| आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं|  इस वर्ष यह ऐसा तीसरा उदाहरण है| इससे पहले, डेरा प्रमुख को इसी साल जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था और फरवरी 2022 में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो मंजूर की गई थी| रिहाई के दौरान उसे जेड प्लस सुरक्षा दिया गया था|




40 दिन की पैरोल पर 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पिछले कुछ दिनों से सत्संग कर रहा है जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने भाग लिया है। हरियाणा के उप-विधानसभाध्यक्ष रणबीर गंगवा बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को हिसार में ऑनलाइन प्रवचन सुनने के लिए डेरा के अनुयायियों की एक सभा में मौजूद थे| इस दौरान उन्होंने सिरसा डेरा से अपने परिवार के जुड़ाव की चर्चा की|



ऑनलाइन सत्संग के दौरान डेरा प्रमुख से बातचीत करते हुए उप-विधानसभाध्यक्ष गंगवा ने कहा कि वह डेरा प्रमुख द्वारा दिए गए आशीर्वाद से खुश हैं| इससे पहले करनाल की मेयर रेणु बाला, उप महापौर नवीन कुमार और वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्गी सहित कुछ अन्य भाजपा नेताओं के साथ मंगलवार (18 अक्टूबर) को एक ऑनलाइन सत्संग में शामिल हुईं| 



रेणु बाला ने डेरा प्रमुख को ‘पिताजी’ के रूप में संबोधित किया और कहा कि डेरा प्रमुख का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहना चाहिए| उन्होंने कहा कि कई साल पहले वह करनाल आए थे और स्वच्छता का संदेश दिया, जिससे शहर को मदद मिली| वह कार्यक्रम के एक वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं, ‘भविष्य में भी आप करनाल आएं और एक बार फिर स्वच्छता का संदेश दें और हमें अपना आशीर्वाद दें|’



हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है| वहीं राज्य के नौ जिलों में 9 और 12 नवंबर को पंचायतों के लिए मतदान होगा|


'बलात्कार के दोषी राम रहीम ने हन्नीप्रीत का बदला नाम

इस बीच पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने बुधवार 26 अक्टूबर 2022 को हनीप्रीत इंसां के लिए एक नए नाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अब से हनीप्रीत इन्सां "रुहानी दीदी" के नाम से जानी जाएंगी| बता दें कि हनीप्रीत को राम रहीम अपनी सौतेले बेटी कहता रहा है,जबकि उन दोनों के रिश्तों पर कई तरह के सवाल भी उठते रहे हैं। फिलहाल, हनीप्रीत को अब भविष्य में "रूहानी दीदी" के नाम से जानी जाएगी। गुरमीत राम रहीम ने इसकी घोषणा की।



हरियाणा सरकार जब चाहे उसे (राम रहीम को) पैरोल दे देती है: DCW chief

दिल्ली महिला आयोग ने कहा,'राम रहीम एक रेपिस्ट और कातिल है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी है लेकिन हरियाणा सरकार जब चाहे उसे पैरोल दे देती है। वह 'सत्संग' का आयोजन कर रहे हैं और हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर और मेयर इन कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। मैं हरियाणा सरकार से उसकी पैरोल वापस लेने की अपील करता हूं





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।