Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया गहरा दुख, कहा- समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई

  • by: news desk
  • 10 October, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया गहरा दुख, कहा- समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई और देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है।



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।"


मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने लिखा, " श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूँ। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ आज मौन हो गई।


सोनिया गांधी ने कहा, "देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा।


देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं श्री अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ है।



दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजली।




गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस लीं| मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा|





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन