मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

34615 करोड़ रुपये बैंक घोटाले मामले में CBI ने अविनाश भोसले के परिसर से जब्त किया हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली: 34 हजार करोड़ के बैंक फ्राड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पुणे से एक हेलीकॉप्टर को जब्त किया है| केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 34,615 करोड़ रुपये के डीएचएफएल (DHFL) ऋण धोखाधड़ी मामले म…

34615 करोड़ रुपये बैंक घोटाले मामले में CBI ने अविनाश भोसले के परिसर से जब्त किया हेलीकॉप्टर
34615 करोड़ रुपये बैंक घोटाले मामले में CBI ने अविनाश भोसले के परिसर से जब्त किया हेलीकॉप्टर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 34 हजार करोड़ के बैंक फ्राड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पुणे से एक हेलीकॉप्टर को जब्त किया है| केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 34,615 करोड़ रुपये के डीएचएफएल (DHFL) ऋण धोखाधड़ी मामले में एक ताजा घटनाक्रम में शनिवार को कहा कि उसने पुणे में अविनाश भोसले (Avinash Bhosale) के परिसर में हैंगर में खड़े एक हेलीकॉप्टर को जब्त कर लिया है।



34,615 करोड़ रुपये के डीएचएफएल (DHFL) ऋण धोखाधड़ी मामले के आरोपी अविनाश भोंसले को CBI ने 26 मई को गिरफ़्तार किया था| CBI की टीम DHFL घोटाला मामले में जांच के लिए इस बिल्डर के ठिकानों पर पहुंची थी| अधिकारियों ने कहा कि CBI पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है ताकि घोटाले की आय से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके|  CBI फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है|



यह भी पढ़ें: ₹34,615 करोड़ का घोटाला: सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े हैं बैंक घोटाले के तार, मोदी सरकार पर कांग्रेस हुई हमलाव



बता दें,''घोटाला उजागर होने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार -24 जून 2022 को घोटाले की कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) और उसके सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर देश भर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए थे। 


एमटेक कंपनी ने किया 25 हजार करोड़ का घोटाला 



दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) के तत्कालीन मुख्य प्रबंध निदेशक कपिल वधावन, तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन, व्यवसायी सुधाकर शेट्टी और अन्य आरोपियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 17 बैंकों के एक संघ को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची थी।


ABG शिपयार्ड ने किया 22 हजार करोड़ रुपये का स्कैम 


सीबीआई को दी गई शिकायत में कहा गया था कि डीएचएफएल कंपनी लंबे समय से बैंकों से कर्ज की सुविधा ले रही है| यह कंपनी कई सेक्टर में काम करती है। इस कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईडीबीआई, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित 17 बैंकों से 42 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया, लेकिन 34,615 हजार करोड़ का कर्ज नहीं लौटाया, साथ ही उनका एक खाता 31 जुलाई 2020 को एनपीए हो गया था|




गुजरात की ABG शिपयार्ड ने बैंकों को लगाया 22842 करोड़ रुपये का चूना



ABG Shipyard Bank Fraud Case



75 सालों में भारत की जनता के पैसे से ऐसी धांधली कभी नहीं हुई 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।