Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 65वां दिन, ‘यात्रा’ में शामिल हुए आदित्य ठाकरे

  • by: news desk
  • 11 November, 2022
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 65वां दिन,  ‘यात्रा’ में शामिल हुए आदित्य ठाकरे

नांदेड़: Bharat Jodo Yatra Day 65: शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए।  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शाम का चरण चोरम्बा फाटा से शुरू हुआ। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (11 नवंबर को) 65 वां दिन है।   ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज शुक्रवार को महाराष्ट्र में पांचवा दिन है|



भारत जोड़ो यात्रा की 65वें दिन की शुरूआत आज सुबह नांदेड़ के अर्धापुर से हुई थी।  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ स्थानों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत की। सुबह करीब छह बजे यात्रा दोबारा शुरू होने के बाद सड़क पर लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। रास्ते में कांग्रेस नेता ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।



Bharat JodoYatra का सायंकालीन चरण चोरम्बा फाटा से शुरू हुआ।शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए है| कल यानी गुरुवार (10 नवंबर) को राकांपा नेता सुप्रिया सुले, एनसीपी के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल, और पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड शामिल हुए थे|



तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को 65वें दिन में प्रवेश कर गई। यह सात नवंबर की रात को पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ के देगलुर पहुंचा था और पांच दिनों से जिले में है। अब तक भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर कर चुकी है। 



महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय कर 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी गुरुवार को नांदेड़ में और 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे। 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन