Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गोंडा में कल से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, विद्यालयों में मास्क, सैनिटाइजर व दो गज की दूरी होगी अनिवार्य, निर्देश जारी

  • by: news desk
  • 31 August, 2021
 गोंडा में कल से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, विद्यालयों में मास्क, सैनिटाइजर व दो गज की दूरी होगी अनिवार्य, निर्देश जारी

गोंडा: उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से पांच तक के स्कूल 1 सितंबर से खुलने जा रहे | मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में कोविड गाइडइलाइन्स का पालन करते हुए कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाए| इसी के तहत गोंडा जिले में कल से खुलेंगे कक्षा 01 से 05 तक के स्कूल|



परिषदीय विद्यालय,मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय खुलेंगे| कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए खोले जाएंगे विद्यालय| विद्यालयों में मास्क,सैनिटाइजर एवं दो गज की दूरी होगी अनिवार्य| छात्र/छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए शिक्षण कक्ष में जाएगा बैठाया|



विद्यालयों के समस्त स्टाफ एवं रसोइयों का वैक्सीनेशन होना अनिवार्य...वैक्सीनेशन ना होने पर 2 दिन के अंदर करवाना होगा सभी को वैक्सीनेशन|  विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन एवं रसोइयों को साफ सुथरा रखने का दिया निर्देश| गोंडा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी को पालन करने का दिया निर्देश।




गोंडा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है,'शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के संचालित विद्यालयों में कक्षा-6 से 8 तक के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक 23.08.2021 से एवं कक्षा-1 से 5 तक के बच्चों हेतु शिक्षण कार्य दिनांक 01.09 2021 से भौतिक रूप से प्रारम्भ किये जाने का निर्णय लिया गया है।




विद्यालय संचालित किये जाने एवं मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन के सम्बन्ध में निम्नवत निर्देश दिये जाते हैं.

1. भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत शासनादेशों के कम में कोविङ-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए
समस्त कार्यवाही की जायेगी।



2. विद्यालयों में सैनेटाइजर एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। 

3. विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं रसोइयों का वैक्सिनेशन होना अनिवार्य है। यदि किसी स्टाफ या रसोइयों का वैक्सिनेशन न हआ हो तो तत्काल 02 दिवस के अन्दर वैक्सिनेशन कराना आवश्यक होगा। 

4. विद्यालय परिसर एवं शिक्षण कक्षों की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। 

5. छात्र/छात्राओं को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए शिक्षण कक्ष में बैठाया जायेगा। 

6.मध्यान्ह भोजन बनवाये जाने हेतु समुचित व्यवस्था यथा-ईंधन, राशन, तेल, मसाले, सब्जी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। 7. रसोईघर को साफ-सुथरा करा लिया जाये। 

8. गैस सिलेण्डर, रेग्यूलेटर, चूल्हा एवं पाइप को चेक कर लिया जाये कि किसी प्रकार का कोई कटा, फटा या लीकेज न हो। 

9. हैण्डपम्प के चबूतरे एवं उसके चारों तरफ साफ-सफाई करा ली जाये।

10. मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रयुक्त होने वाले बर्तनों को सही तरीके से साफ-सुथरा करा लिया जाये।

11.. रसोइयों को स्वच्छता का पालन करते हुए मध्यान्ह भोजन बनाये जाने के सम्बन्ध में अवगत करायें।
12..कोविड-19 के कुप्रभाव के कारण काफी लम्बे समय के बाद विद्यालय खुल रहे हैं। विद्यालयों का भौतिक परिवेश स्वच्छ एवं सुन्दर दिखे जिससे बच्चे आकर्षित हों।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन