Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

इटावा में पेड़ से लटके मिले चाची व भतीजे के शव: दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, भट्ठे से मजदूरी लेकर चाची संग फरार हुआ भतीजा; छह दिन बाद दोनों के शव पेड़ से टंगे मिले

  • by: news desk
  • 06 December, 2021
इटावा में पेड़ से लटके मिले चाची व भतीजे के शव: दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, भट्ठे से मजदूरी लेकर चाची संग फरार हुआ भतीजा;  छह दिन बाद दोनों के शव पेड़ से टंगे मिले

इटावा : इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत हरदासपूरा गांव में एक महिला व पुरुष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एके पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला पुरुष की पहचान चाची-भतीजे के रूप में हुई है। दो छह दिन से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।  घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक,''दोनों ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया| महिला पुष्पा की उम्र 32 साल बताई जा रही है जबकि युवक रोहित की 20 साल बताई जा रही है| 'दोनों बांदा के रहने वाले है



हरदासपुरा गांव के पास सपा नेता आशीष राजपूत का ईंट भट्ठा है। इस पर बांदा के बिसंडा क्षेत्र के आलिया गांव के संतोष, उसकी पत्नी पुष्पा (32) और भतीजा रोहित (30) काम करते थे। मजदूरी मिलने के बाद 30 नवंबर को अचानक पुष्पा और रोहित लापता हो गए। यहां खोजबीन के बाद संतोष जानकारी के लिए गांव चला गया पर वहां भी दोनों का पता नहीं चला।



सोमवार सुबह हरदासपुरा गांव के बाहर एक पेड़ की एक ही डाल पर युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन में दोनों की शिनाख्त पुष्पा और रोहित के रूप में हुई।  पुष्पा पत्नी संतोष (32), रोहित (20) पुत्र ग्यादीन बांदा के रहने वाले थे। रोहित महिला का सगा भतीजा था। महिला के चार बच्चे हैं। सूचना पर इटावा एसएसपी, एसपी, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों बिना बताए चले गए थे, बाद में खुदकुशी कर ली। उधर, महिला के पति संतोष ने दोनों की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।



बताया जा रहा है, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईंट भट्ठे पर एक साथ काम करते एक भतीजे को खुद से 12 साल बड़ी चाची से प्रेम हो गया। कुछ दिनों तक यह प्रेम एक तरफा रहा और फिर चाची ने भी अपनी रजामंदी दे दी। बाद इतनी बढ़ी की दोनों ने साथ में भागने का फैसला कर लिया। एक दिन दोनों ने काम से मजदूरी ली और भाग खड़े हुए। पत्नी के भतीजे के साथ भागने की खबर मिलते ही आग बबूला चाचा उसे ढूंढते हुए अपने पैतृक घर बांदा पहुंचा जहां दोनों नहीं मिले लेकिन इसी दौरान खबर आई की दोनों के शव पेड़ से टंगे मिले हैं।



पुलिस के मुताबिक,''''ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले बांदा निवासी 20 वर्षीय रोहित और उसकी 32 वर्षीय चाची पुष्पा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव भट्ठा स्थित पेड़ पर फंदे से लटके पाए गए। 



स्थानीय लोगों के मुताबिक पुष्पा और रोहित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी संतोष को हो गई थी। 30 नवंबर को दोनों के भागने के बाद संतोष दोनों को ढूंढने के लिए बांदा पहुंच गया, जहां उसे दोनों नहीं मिले। सोमवार को दोनों की खुदकुशी की जानकारी जरूर मिली। जिसके बाद अब वह बांदा से इटावा आ रहा है। 





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन