मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नई आबकारी नीति से दिल्ली के खजाने को 2300 करोड़ रुपये का चूना: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार पर फिर हमलावर हुई बीजेपी

नई दिल्ली: भाजपा ने शराब घोटाले को लेकर एक आरटीआई का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति की वजह से दिल्ली सरकार के खजाने को रोजाना 8 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान झेलना प…

नई आबकारी नीति से दिल्ली के खजाने को 2300 करोड़ रुपये का चूना: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार पर फिर हमलावर हुई बीजेपी
नई आबकारी नीति से दिल्ली के खजाने को 2300 करोड़ रुपये का चूना: दिल्ली शराब घोटाले पर केजरीवाल सरकार पर फिर हमलावर हुई बीजेपी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भाजपा ने शराब घोटाले को लेकर एक आरटीआई का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति की वजह से दिल्ली सरकार के खजाने को रोजाना 8 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान झेलना पड़ा। 



भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस नई आबकारी नीति की वजह से दिल्ली के खजाने को लगभग 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है और नुकसान की यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है।



भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नई शराब नीति थी, दरअसल 'वो खराब नीति थी, वो आबकारी नहीं पापकारी नीति थी'। 



भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को ''खराब नीति'' और आबकारी नीति को पापनीति बताते हुए कहा कि इस आरटीआई के माध्यम से एक बार फिर यह साबित हो गया है केजरीवाल सरकार ने किस तरह से नई आबकारी नीति लाकर घोटाला किया और बड़े-बड़े कमीशन खाए गए औए यही वजह है कि जो लोग इसमें लिप्त पाए गए हैं उन्हें अदालत से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। 



आरटीआई का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस नई आबकारी नीति की वजह से दिल्ली के खजाने को लगभग 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है और यह नुकसान और भी ज्यादा हो सकता है।



पूनावाला ने कहा कि भाजपा लगातार शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार से 10 सवाल पूछ रही है लेकिन इनके पास किसी भी सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है और इससे ही यह साफ हो जाता है कि घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले के इसी पैसे से आप ने पंजाब और गोवा में विधान सभा चुनाव लड़ा था। यहां तक कि अन्ना हजारे भी दिल्ली सरकार की नई शराब नीति पर सवाल उठा चुके हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।