मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी के भाई व पूर्व मंत्री के बेटे अंकित आर्य को सरकार ने उत्तराखंड ओबीसी कमीशन के डिप्टी चेयरमैन के पद से हटाया

देहरादून: Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई और भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग…

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी के भाई व पूर्व मंत्री के बेटे अंकित आर्य को सरकार ने उत्तराखंड ओबीसी कमीशन के डिप्टी चेयरमैन के पद से हटाया
अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी के भाई व पूर्व मंत्री के बेटे अंकित आर्य को सरकार ने उत्तराखंड ओबीसी कमीशन के डिप्टी चेयरमैन के पद से हटाया | फ़ोटो: TVL News

 देहरादून: Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई और भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि विनोद आर्य भाजपा के पुराने नेता हैं और पूर्व में राज्य मंत्री रह चुके हैं| वहीं डॉ. अंकित आर्य को पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित को| डॉ. अंकित को उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था|



आदेश के अनुसार,''समाज कल्याण अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या-44/XVII-2/22-08(OBC)/2015 द्वारा उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष अंकित आर्य पुत्र विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन, आर्य नगर, हरिद्वार को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003(अधिनियम संख्या 7 वर्ष 2003) की धारा 5 की उपधारा 3(च) के तहत तत्काल प्रभाव से उक्त पद से पदमुक्त किया जाता है।
तद्क्रम में अंकित आर्य को अनुमन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं।

मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद और भाई भाजपा निष्कासित 


अंकिता भंडारी हत्याकांड के मद्देनजर भाजपा ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।प्र देश भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ,'उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अंकिता की हत्या का संज्ञान लेते हुए डॉ. विनोद आर्य एवं उनके पुत्र डॉ. अंकित आर्य निवासी जनपद हरिद्वार को भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है। 


अंकिता भंडारी हत्या में भाजपा नेता पुत्र समेत 3 गिरफ्तार 


भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 साल की लड़की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी थी और उसका शव चिल्ला पॉवर हाउस के नहर में फेंक दिया था। राज्य आपदा राहत बचाव दल यानी एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने नहर से अंकिता का शव बरामद किया। अंकिता के माता-पिता ने शव की पहचान कर ली |


स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता व पूर्व मंत्री के रिसोर्ट में की तोड़फोड़, आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा


अंकिता बीजेपी नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। वो रिजॉर्ट के एक कमरे में रहा करती थी। आरोप है कि पुलकित अंकिता को जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारना चाहता था। इस बात का खुलासा अंकिता के व्हाट्सएप चैट से सामने आया है। रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य अंकिता पर यौन संबंधों के लिए दबाव बना रहा था, जिसका वह विरोध कर रही थी। पुलकित चाहता था कि अंकिता उसके रिसॉर्ट में आने वाले ग्राहकों की भी 'सेवा' करे यानी वह उसे कस्टमर्स के सामने वेश्या बनाकर कॉल गर्ल के तौर पर पेश करना चाहता था। अंकिता इन सबका विरोध करती थी। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।