दरभंगा: बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय में सहायक थाना बेंता में लगातार बारिश के कारण जलभराव हुआ है। पुलिसकर्मी वाहन से काम कर रहे हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया,''दरभंगा सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला है, यहां 51,000 लोग सामुदायिक रसोई में खा रहे हैं और पूरे बिहार में करीब 1,20,000 लोग सामुदायिक रसोई में खाना खा रहे हैं|
प्रत्यय अमृत ने बताया,''जहां बाढ़ की स्थिति है हमने वहां से लोगों को बाहर निकाला है। NDRF और SDRF की मदद से हमने करीब 1 लाख लोगों को बाहर निकाला है। बिहार में अब गंडक, कोसी नदी का जलस्तर घट रहा है। आज बिहार में 271 सामुदायिक रसोई चल रही हैं|