मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: बेटे की हत्या की 'CBI और NIA' जांच हो, पिता बलकौर सिंह ने CM भगवंत मान से 'सिक्योरिटी हटाने' का आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की

चंडीगढ़: Punjabi singer Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की…

सिद्धू मूसेवाला मर्डर: बेटे की हत्या की 'CBI और NIA' जांच हो, पिता बलकौर सिंह ने CM भगवंत मान से 'सिक्योरिटी हटाने' का आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: बेटे की हत्या की 'CBI और NIA' जांच हो, पिता बलकौर सिंह ने CM भगवंत मान से 'सिक्योरिटी हटाने' का आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: Punjabi singer Sidhu Moose Wala  Murder:  पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जाए, सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और इस घटना को गैंगवार से संबंधित करने के लिए पंजाब के डीजीपी से माफी मांगनी चाहिए।



पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (28) की रविवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी| फायरिंग में उनके दो साथी- गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह साथी घायल हुए है| यह वारदात उनके मनसा स्थित घर से करीब पांच किलोमीटर दूर जवाहरके में हुआ है|  घटना के वक्त मुसेवाला खुद काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी चला रहे थे। 



 पंजाब में भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। घर से करीब 5 किमी दूर ही सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए।  मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया था, कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला को मृत लाया गया था| 


https://www.thevirallines.net/punjab-news-sidhu-musewala-murder-pratap-singh-bajwa-attacks-aap-govt-says-no-life-is-safe-in-punjab 


पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू(सिद्धू मूसेवाला) के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। सिद्धू मूसेवाला की कल 29 मई को मानसा ज़िले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 341 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत सिटी -1 मानसा पुलिस स्टेशन (ज़िला मानसा) में FIR दर्ज की गई है। 


https://www.thevirallines.net/mansa-news-punjab-congress-leader-and-punjabi-singer-sidhu-moosewala-shot-dead-2-friends-injured 


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,''सिद्धू मूसेवाला की जिस तरह से हत्या की गई है, उसके लिए ज़िम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। मुख्यमंत्री और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को तुरंत पद स इस्तीफा देना चाहिए। वे(भगवंत मान) किस मुंह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होंगे: 


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-expressed-deep-grief-over-the-murder-of-congress-leader-sidhu-musewala 


पंजाब सीएमओ ने बताया,मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सिद्धू मूस वाला हत्याकांड पर हर मिनट अपडेट ले रहे हैं। वह आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मनसा भेजा गया है। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी|


https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-singer-sidhu-moosewala-murder-sukhjinder-singh-randhawa-attacks-aap-govt 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।