Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बुलढाणा में कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के दौरान असामाजिक तत्वों ने फोड़े पटाखे, राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान के किसानों का अपमान

  • by: news desk
  • 19 November, 2022
बुलढाणा में कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के दौरान असामाजिक तत्वों ने फोड़े पटाखे, राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान के किसानों का अपमान

बुलढाणा:  महाराष्ट्र के बुलढाणा में कांग्रेस द्वारा किसान आंदोलन के दौरान जान गवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पटाखे जलाए।



सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''जब हम 733 शहिदों (किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों) को याद कर रहे थे, इन्होंने (पटाखे जलाकर) हिंदुस्तान के हर किसान और उन सब के परिवारों का अपमान किया है|



राहुल गांधी ने कहा कि,''733 किसान शहीद हुए थे। 

'माफ़ीवीर' (PM मोदी) को सत्याग्रह की ताक़त के सामने झुकना पड़ा। मगर, नीयत नहीं बदली! 

काले क़ानून वापस लिए 1 साल हो गया, मगर न किसी शहीद के परिवार को मुआवज़ा मिला और न किसानों की मदद के लिए कोई कदम उठाया। 

क्योंकि, PM की श्रद्धा सिर्फ़ अपने 2-3 मित्रों के लिए है।




 कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 73वां दिन है। भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1600 किमी का सफर तय कर चुकी है। राहुल गांधी ने आज सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव नगर से पदयात्रा की शुरुआत की थी।



भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 14वां दिन है।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन