मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई: खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं| उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी।…

नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्तपाल में थीं|  उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।




केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।'



गडकरी ने कहा,''स्वर्गीय लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से ना ही केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया था। उनके जाने से देश और संगीत की हानि हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिलें|



ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 



कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किए

अपने लगभग 78 साल के करियर में करीब 25 हजार गीतों को अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था। तीन बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली लता मंगेशकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।



पांच भाई- बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर

भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था| मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सिख मोहल्ला में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं| उनका पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के पांच साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था| लता अपने सभी भाई-बहनों में बड़ी थीं| तीन बहनें मीना, आशा, उषा और भाई हृदयनाथ उनसे छोटे थे| उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे और वह एक मशहूर नाम थे| लता मंगेशकर समेत सभी भाई- बहनों ने अपनी आजीविका के रूप में संगीत को ही चुना।



1942 में पिता का देहांत हो गया था

साल 1942 में लता जी के पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। ऐसे में 13 साल की छोटी सी उम्र में ही पैसों की तंगी दूर करने के लिए लता मंगेशकर ने कुछ हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करना शुरू किया था। परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की। वहीं उनकी छोटी बहन आशा भोंसले ने 16 साल की उम्र में परिवार के खिलाफ जाकर दिग्गज गायक आर डी बर्मन से शादी की और उनके तीन बच्चे भी हैं।



वहीं लता की तीसरी बहन मीना मंगेशकर ने भी हिंदी और मराठी फिल्मों में पार्श्वगायन किया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ गानों को कंपोज भी किया है। मीना ने शादी के बाद बच्चों के लिए कई गाने रिकॉर्ड किए। वहीं, उषा मंगेशकर ने भी बड़ी बहन की तरह शादी नहीं की। उन्होंने हिंदी, नेपाली, भोजपुरी और गुजराती भाषा में कई गानों को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उषा मंगेशकर पेंटिंग में भी खास रुचि रखती हैं। उषा ने दूरदर्शन के लिए एक म्यूजिकल ड्रामा भी प्रोड्यूस किया था। लता मंगेशकर के भाई  हृदयनाथ  मंगेशकर ने भी शास्त्रीय संगीत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्हें प्यार से सब बाला साहेब बुलाते हैं।  हृदयनाथ के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी बेटी राधा मंगेशकर भी पिता के साथ स्टेज पर गाना गाती हैं।




अपने लंबे करियर के दौरान लता मंगेशकर ने कई गानों को अपनी सुरीली आवाज दी। कम लोग ही जानते होंगे कि लताजी गायिका होने के साथ-साथ एक संगीतकार भी थीं। उनका अपना एक फिल्म प्रोडक्शन भी था, जिसके बैनर तले फिल्म ‘लेकिन’ बनी थी। इस फिल्म के लिए लता जी को सर्वश्रेष्ठ गायिका का नेशनल अवार्ड भी मिला था। 61 साल की उम्र में नेशनल अवार्ड जीतने वालीं लता जी एकमात्र गायिका रहीं। इसके अलावा भी फिल्म ‘लेकिन’ ने पांच और नेशनल अवार्ड हासिल किए थे। साल 2001 में लता मंगेशकर को संगीत की दुनिया में अपना अमिट योगदान देने के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भ?? सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी मिल चुके हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।