भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''बांग्लादेशी बच्चियां लाई जाती हैं, उन्हें नशे की आदत लगाकर बाद में देह व्यापार में धकेला जाता है। यहां ऐसी 21 बच्चियां रेस्क्यु की गईं। ये केवल देह व्यापार नहीं है इसमें ड्रग्स का धंधा करने वाले लोग भी शामिल हैं। अभी तक ऐसे 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं|
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,नाइजीरियन लोगों से ड्रग्स ली जाती थी। रतलाम में भी दो लोग पकड़े गए। दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ भी को-ऑर्डिनेट किया जाएगा। हम भारत सरकार के संबंधित विभाग से भी चर्चा करेंगे और मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार को पूरी तरह से नेस्तनाबूत करेंगे|
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,''चौंकाने वाली बात है कि नशे की आदत लगाने में जिम ट्रेनरों का रोल भी सामने आया है। ऐसे सभी लोगों की पहचान की जाएगी और इनकी आर्थिक कमर तोड़ी जाएगी। बच्चों को नशे के जंजाल से बाहर निकालेंगे, उनकी आदत छुड़ाएंगे। माफिया के खिलाफ अभियान भी चलाए जाएंगे|