Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गांधी के हत्यारे का 'DNA' केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी में हैं : एच डी कुमारस्वामी

  • by: news desk
  • 06 February, 2023
गांधी के हत्यारे का 'DNA' केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी में हैं : एच डी कुमारस्वामी

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने आज सोमवार को कहा कि ,“महात्मा गांधी के हत्यारे का डीएनए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी में है। उन्होंने कहा कि,''गांधीजी की हत्या करने वाले का डीएनए प्रह्लाद जोशी में है। एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा कि ,“मैंने ब्राह्मण समुदाय के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कहा, उल्टा हम ब्राह्मण समाज के लोगों की इज्जत करते हैं... महात्मा गांधी जी की जिसने हत्या की वह DNA उनमें (प्रह्लाद जोशी) है| दरअसल, कुमारस्वामी ने कहा था कि प्रह्लाद जोशी जिस वर्ग से आते हैं उसने देश का विभाजन किया और साजिश की राजनीति में संलिप्त रही है। साथ ही देशभक्ति के नाम पर उनका नरसंहार करती है जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया।



एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि ,“मैंने ब्राह्मण समुदाय के ख़िलाफ़ कुछ नहीं कहा, उल्टा हम ब्राह्मण समाज के लोगों की इज्जत करते हैं... महात्मा गांधी जी की जिसने हत्या की वह DNA उनमें (प्रह्लाद जोशी) है|



जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगामी विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को आठ उप मुख्यमंत्रियों के साथ कनार्टक का मुख्यमंत्री बनाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि जोशी को कनार्टक की संस्कृति का ज्ञान नहीं है और वह समाज को बांटने वाले हैं। 



 कुमारस्वामी ने कहा था कि जोशी को मुख्यमंत्री बनाने की योजना है। उन्होंने कहा था कि आठ उप मुख्यमंत्री होंगे जिसको लेकर दिल्ली और आरएसएस मुख्यालय में चर्चा हो रही है। जोशी का दक्षिणी कर्नाटक की संस्कृति से कोई जुड़ाव नहीं है। शायद आरएसएस द्वारा जोशी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हो गया है, इसलिए उन्होंने विपक्ष पर हमले शुरू कर दिए हैं



बता दें, जोशी ने शनिवार को भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए वंशवाद की राजनीति को लेकर जेडीएस पर हमला बोला था। साथ ही दावा किया था कि पार्टी संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के परिवार में टिकट को लेकर मारामारी चल रही है।



जोशी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि जेडीएस की योजनाओं को लेकर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया से भाजपा डर गई है। इसलिए वह उनकी पार्टी और परिवार पर हमले बोल रही है। 



कुमारस्वामी ने कहा कि जोशी जिस वर्ग से आते हैं उसने देश का विभाजन किया और साजिश की राजनीति में संलिप्त रही है। साथ ही देशभक्ति के नाम पर उनका नरसंहार करती है जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया। इसलिए मैं वीरशैवा, वोक्कालिगा, पिछड़े वर्ग और दलित समुदाय से अपील करता हूं कि वे भाजपा और आरएसएस की साजिश के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा था कि मैं कर्नाटक के कन्नड भाषी लोगों को बताना चाहता हूं कि  जोशी हमारी संस्कृति के नहीं हैं।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन