Time:
Login Register

Basti News: मुंडेरवा में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर अवैध शराब बरामद, तोड़ीं 7 भट्ठियां

By tvlnews July 13, 2021
Basti News: मुंडेरवा में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,  105 लीटर अवैध शराब बरामद, तोड़ीं 7 भट्ठियां

बस्ती: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा, विशेष परिवर्तन अभियान के लिए दिए गए निर्देश के अनुपालन के क्रम में, बस्ती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल   के निर्देशन में, जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह   के नेतृत्व,  तहसील सदर के अंतर्गत, थाना मुंडेरवा में स्थित करवल कॉलोनी में पुलिस एवं आबकारी की अवैध कच्ची शराब की संयुक्त दबिश दी गई|




 दबिश के दौरान 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया लगभग 5 कुंटल महुआ लहन मौके पर ही नष्ट किया गया 07 अवैध शराब की भट्ठियों को तोड़ा गया। अवैध शराब बनाने संबंधी उपकरणों को कब्जे में लिया गया  एवं 04 अभियोग दर्ज किए गए|






रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर

You May Also Like