बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है| यहाँ घर में घुसकर पांच लोगों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है| मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोनहा थाना पुलिस ने आज बुधवार (7 सितंबर) को गैंगरेप के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
यह घटना 2 सितंबर की है| युवती घर पर अकेली थी। युवती की मां अपनी छोटी बेटी के साथ बड़ी बेटी के ऑपरेशन के सिलसिले में डुमरियागंज के प्राइवेट अस्पताल में गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक मौका पाकर अपने 4 साथियों के साथ छत के रास्ते उसके घर में घुस गया। पांचों ने युवती को दबोच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मां अस्पताल से घर लौटी तो पीड़िता ने मामले की जानकारी दी।
पीड़िता की मां ने सोनहा थाना पहुंचकर बेटी के साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी| पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को सगरा गांव के निकट कोल्हुई जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बस्ती पुलिस ने बताया, "थाना सोनहा पर अभियोग पंजीकृत कर संबंधित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय बस्ती रवाना किया गया|"पुलिस के मुताबिक मामले में एक आरोपी (ललित चौरसिया) बालिग है, जबकि 4 अन्य आरोपी नाबालिग हैं।