नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने खादी घोटाले के आरोपों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस को बुधवार को फाड़ दिया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मानहानि नोटिस फाड़ दिया और संवैधानिक पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए एलजी सक्सेना पर तीखा हमला किया।
संजय सिंह ने कहा, "राज्यसभा के सदस्य के रूप में, मुझे सच बोलने का अधिकार है। मैं चोर, भ्रष्ट व्यक्ति द्वारा भेजे गए इन कानूनी नोटिसों से डरता नहीं हूं।"
संजय सिंह ने कहा,,''एलजी ने ढाई लाख कारीगरों के पैसे लूटे. जब हम भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करते हैं, तो वह कानूनी नोटिस भेजता है| लूट का पैसा कहां रखा है, इसका पता लगाने के लिए एलजी सक्सेना के खिलाफ सीबीआई-ईडी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा,''मैं इस तरह के नोटिस को 10 बार फाड़ कर फेंक सकता हूं।"
संजय सिंह ने कहा,' खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) में 4 लाख 55 हज़ार कारीगर काम करते हैं। उन्हें Cash में भुगतान किया जाता था। कारीगर हाइकोर्ट गए तो हाइकोर्ट ने आदेश दिया कि इन्हें कोई भी भुगतान Cash में नहीं किया जाए।
2016 के पटना हाइकोर्ट के ऑर्डर “कोई Payment Cash से नहीं होगी” के बावजूद 2017 में वीके सक्सेना की अध्यक्षता वाले KVIC के Director ने Cash Payment को 2017 तक जारी रखा| KVIC के सदस्यराजेंद्र प्रताप गुप्ता ने court के आदेश की अवहेलना पर सवाल उठाए थे
CVC ने जांच की तो पाया कि जिस Account में ₹2-3 लाख थे, वहां 3 Crore का Cheque काट दिया गया। CVC ने पूछा तो कहा कि Post Date का चेक काटा है और जब Cheque दिखाने को कहा तो कहते हैं कि उस पर चाय गिर गई थी। ये सब घपला Vinai Saxena के KVIC Chairman रहते हुआ है।
संजय सिंह ने कहा,''आप पूछेंगे पूर्व केवीआईसी अध्यक्ष और दिल्ली LG विनय सक्सेना ने Cash Payment में कितने का हेर-फेर किया| उन्होंने कहा,'' 4,55,000 में से 1,93,598 Employees का ही खाता खुला था बाक़ी 2.5 Lakh से अधिक Ghost Employees थे, जिन्हें हर महीने Cash Payment जाती रही ,अरबों खरबों का घोटाला होता रहा|
संजय सिंह ने कहा,''मोदी सरकार ऐसे भ्रष्ट LG विनय सक्सेना को हटा कर इसकी गिरफ़्तारी करे, जो 2.5 Lakh कारीगरों का पैसा खा गया। इस LG के भ्रष्टाचार की पोल खोलो तो Notice भेजता है। मैं ऐसे 10 Notice फाड़ता हूँ। VK Saxena के ख़िलाफ़ CBI-ED जांच हो और पता लगाया जाए कि लूट का पैसा कहां रखा है।
संजय सिंह ने कहा,''23 Crore का Flat जब Guest House के लिए लेने चला Khadi Commission तो Member Rajendra Pratap Gupta ने फ़िर Objection किया कि Khadi की आर्थिक हालत ख़राब है और KVIC के पास पहले से एक Guest House है तो दिल्ली के LG VK Saxena एक महा भ्रष्ट, बेईमान व्यक्ति हैं
Rs 1400 Crore Scam Row: AAP नेताओं के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे LG
बता दें कि, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और जैस्मीन शाह सहित आप नेताओं को उनके खिलाफ "अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण" आरोप लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा था।
Rs 1400 Crore Scam: केजरीवाल पर भड़के LG सक्सेना
नोटिस में आप नेताओं से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया था जिसमें पार्टी के सभी सदस्यों और इससे जुड़े सभी व्यक्तियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से झूठे, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण और निराधार बयानों को फैलाने और प्रसारित करने से रोकने और रोकने का निर्देश दिया गया था।