बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों के बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। 'कृषि कानूनों और रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दामों के बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। बस्ती कांग्रेस दफ्तर से लालबहादुर शास्त्री चौक तक निकाले जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बस्ती कांग्रेस ने ट्वीट किया,''किसानों के तीन काले कानूनो,पैट्रोल-डीजल एवं गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ़ जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा जी के नेतृत्व में पदयात्रा कांग्रेस दफ्तर कटेशर पार्क से लालबहादुर शास्त्री चौक तक पदयात्रा निकाली गई। जिसमे आमजनमंस ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बस्ती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने ट्वीट किया,''किसान विरोधी तीन काले कानूनो,पैट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय से शास्त्री चौक कचहरी तक पदयात्रा निकली गई| जिसमे सरकार विरोधी नारों लगाए गए.. रास्ते भर जनता का समर्थन प्राप्त होता रहा । जय जवान.. जय किसान...