अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के थाना मवई पुलिस ने नाबालिक से छेड़खानी की घटना में फरार चल रहे 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है| थाना मवई के सैदपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।
पुलिस ने बताया,''थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/21 धारा 354/506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपी मो0 जसीम (उम्र करीब 21 वर्ष) पुत्र कलीम व आरिफ (उम्र करीब 21 वर्ष) पुत्र मो0 शकील वर्ष निगण ग्राम करौदी मजरे सैदपुर थाना मवई को आज दिनाँक 12/07/21 को नेयामऊ मोड़ से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को जेल भेजा जा रहा है।