Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अलीगढ़: प्राथमिक विद्यालय की छत 'गिरी', कई बच्चे घायल, एक बच्ची का पैर फ्रैक्चर

  • by: news desk
  • 14 October, 2022
अलीगढ़:  प्राथमिक विद्यालय की छत 'गिरी', कई बच्चे घायल, एक बच्ची का पैर फ्रैक्चर

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले में इगलास तहसील के बेसवां स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय की छत गिर गई| 10-12 बच्चे दब गए। शिक्षकों व आसपास लोगों ने मलबे से बच्चों को निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। एक लड़की के पैर में फ्रैक्चर आया है। जबकि अन्य बच्चे सामान्य रूप से घायल हुए। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।



बेसवा गांव के कन्या पाठशाला नंबर-3 में दोपहर दोपहर में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक कमरे की छत ढह गई, जिससे स्कूल में चीख पुकार मच गई। बच्चों को तुरंत मलबे के नीचे से निकालने का काम शुरू किया। इसके साथ ही लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों को भी सूचना दी। शिक्षकों के साथ ही आसपास लोगों ने बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।



मलबे में दबने वाले बच्चों में लबली (10) पुत्री गिरीश चंद्र, सोनिया, सुमन, प्रियंका, खुशी, फिजा, अल्सफा (10) पुत्री शकील, गुसैन (10) पुत्री राजू, मन्नू खां (11) पुत्री अख्तर आदि शामिल रहे। 5 बच्चों में अधिक चोट आई है। जिन्हें एंबुलेंस से इगलास के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।  मलबे के नीचे दबने के कारण लवली का पैर टूट गया। उसके पैर में प्लास्टर बांधा गया है। 



इगलास की SDM भावना सिंह ने बताया कि,''स्कूल की छत गिरने का मामला संज्ञान में आया है। 5 बच्चों के घायल होने की सूचना है। सभी खतरे से बाहर हैं। एक लड़की के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। मामले में जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन