मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कांग्रेस की सरकार बनने पर 2500 रुपये में खरीदा जाएगा धान, गोधन न्याय योजना लागू कर 2 रुपये में खरीदा जाएगा गोबर: वर्चुअल महारैली में प्रियंका गांधी

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''उत्तर प्रदेश में आज मुख्य समस्याएं बेरोजगारी, महंगाई, म…

कांग्रेस की सरकार बनने पर 2500 रुपये में खरीदा जाएगा धान, गोधन न्याय योजना लागू कर 2 रुपये में खरीदा जाएगा गोबर: वर्चुअल महारैली में प्रियंका गांधी
कांग्रेस की सरकार बनने पर 2500 रुपये में खरीदा जाएगा धान, गोधन न्याय योजना लागू कर 2 रुपये में खरीदा जाएगा गोबर: वर्चुअल महारैली में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश की 70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''उत्तर प्रदेश में आज मुख्य समस्याएं बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की समस्याएं हैं। जब नेता आपसे बात करने आते हैं तो इन मुद्दों पर बात क्यों नहीं होती| प्रियंका गांधी ने कहा,''''नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन वे अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग रहे हैं। वे वोट मांग रहे हैं आपके जज्बातों के आधार पर। वे वोट मांगते हैं जाति-धर्म पर। वे आपकी परेशानियों पर बात नहीं करते। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री के दोनों मित्र एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए। सरकार अपने मित्रों के लिए सब कर रही है। देश के सारे संसाधन उन्हें बेचे जा रहे हैं। बजट की नीतियां भी उन्हीं के लिए हैं। लेकिन उनके पास आपके लिए कुछ नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा,''प्रधानमंत्री अपने लिए 16 हजार करोड़ में जहाज खरीद रहे हैं लेकिन गन्ना किसानों का 14 हजार करोड़ बकाया है, उसे पूरा नहीं कर रहे हैं। अपने मित्रों को और अमीर बना रहे हैं लेकिन किसानों को खाद की लाइन में लगकर जान देनी पड़ी। 




कांग्रेस महासचिव ने कहा,''कांग्रेस पार्टी अपने तीन घोषणा पत्र लाई है जिसमें प्रदेश की सारी समस्याओं का समाधान है। हमने किसानों, युवाओं, महिलाओं और पूरे प्रदेश के लिए खाका तैयार किया है। किसानों के लिए हमने तय किया है कि सरकार बनते ही सारा कर्ज माफ किया जाएगा। 



प्रियंका गांधी ने कहा,''आवारा पशुओं की समस्या के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार ने 2 रुपये किलो गोबर खरीदना शुरू किया, वर्मी कंपोस्टिंग शुरू की। कांग्रेस यूपी में भी ये नीतियां लागू करेगी। पशुओं से आपको आय होगी तो आवारा पशुओं की समस्या खत्म हो जाएगी। 



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000



प्रियंका गांधी ने कहा,'' कांग्रेस की सरकार गेहूं और धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगी। गन्ना किसानों का समय पर भुगतान होगा। आवारा पशुओं की समस्या खत्म होगी। छोटे शहरों में जो भी पारंपरिक व्यापार हैं, उन्हें मजबूत बनाया जाएगा ताकि स्थानीय रोजगार पैदा हों। 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women


महिलाओं के लिए हमने अलग से घोषणा पत्र बनाया है। हमारी योजना है कि हम 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे जिसमें 40% पद महिलाओं के लिए होंगे। प्रदेश भर में हर जिले में महिलाओं के लिए दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। सरकार महिलाओं को एक गैस सिलेंडर देकर अपनी जिम्मेदारी से फुर्सत समझती है। हम तीन गैस सिलेंडर देंगे, लेकिन असल चीज है कि महिलाएं अपने पैरों पर कैसे खड़ी हों। हमने अपने शक्ति विधान में इसका पूरा खाका तैयार किया है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


प्रियंका गांधी ने कहा,''''ऐसे नौजवान हैं जिन्होंने नौकरी के इंतजार में पांच-छह साल गंवा दिए, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं। हम इसके लिए एक कमीशन और कानून बनाएंगे। हर जॉब का एक भर्ती कैलेंडर आएगा। हर जॉब कैलेंडर के पालन के लिए कानून होगा। हर भर्ती छह महीने में पूरी होगी। अगर जॉब कैलेंडर का उल्लंघन होगा तो जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी। युवाओं के साथ खिलवाड़ बंद किया जाएगा। 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


प्रियंका गांधी ने कहा,''मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि आप इस देश की आधी आबादी हैं। आपकी एकजुटता इस देश की राजनीति को बदल सकती है। युवा इस देश का भविष्य हैं। आपसे मेरी अपील है कि अपने नेताओं को जिम्मेदार बनाइए। जिसने आपके लिए काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिए। बुजुर्गों ने इस देश को दशकों से देखा है। वे जानते हैं कि देश की उन्नति तब होती है जब देश के लोग एकजुट होते हैं। उस देश को याद करिए जब पूरा देश कंधे से कंधा लगाकर एकजुट खड़ा था। ऐसे भारत के निर्माण के लिए आगे आइए। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।