Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

VIDEO: बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों ने ली प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी... मांगा घोषणा पत्र, कांग्रेस महासचिव ने लोगों पर उछाले फूल..मिलाया हाथ,' दिया 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का बैंड ...

  • by: news desk
  • 22 February, 2022
VIDEO: बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों ने ली प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी... मांगा घोषणा पत्र, कांग्रेस महासचिव ने लोगों पर उछाले फूल..मिलाया हाथ,'  दिया 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का बैंड ...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावी तनाव चरम पर है। तमाम दल और नेता, अपने विपक्षियों पर हमला बोलने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। अधिकतर के संबोधनों में तल्खी के स्वर हैं। आरोप हैं। प्रत्यारोप हैं। निशाने हैं। हमले हैं। लेकिन इस सब के बीच कुछ तस्वीरें ऐसी भी आई हैं जो इस बात को स्थापित करती है कि राजनीति में विरोधी होते हैं, दुश्मन नहीं।



हालिया मामला कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के हरदोई में आयोजित एक रोड शो से जुड़ा है। जब भारतीय जनता पार्टी की रैली से लौट रहे लोगों के साथ सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं। भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली।  प्रियंका गांधी  भी पूरे जोश के साथ कांग्रेस का घोषणा पत्र थमाया और हाथ मिलाया|



कांग्रेस और UP कांग्रेस ने भी यह वीडियो ट्वीट किया| कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- "राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने  प्रियंका गांधी जी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली| ये वीडियो यूपी के माहौल को स्पष्ट करने के लिए काफी है..



UP कांग्रेस ने लिखा-'राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं- भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका गांधी जी से घोषणा पत्र और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली। वीडियो से स्पष्ट है जनता को 'गर्मी' और 'चर्बी' निकालने वाले नहीं, 'भर्ती' निकालने वाले चाहिए।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन