मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

DMs को फोन जा रहा है कि जहां जहां BJP हारे, वहां वहां काउंटिग स्लो होनी चाहिए: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, आधी रात तक काउंटिंग खींचने के निर्देश CM आवास से क्यों दिए जा रहे?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए| उन्होंने दावा किया कि सीएम के सबसे बड़े अधिकारी, प्रमुख सचि…

DMs को फोन जा रहा है कि जहां जहां BJP हारे, वहां वहां काउंटिग स्लो होनी चाहिए: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, आधी रात तक काउंटिंग खींचने के निर्देश CM आवास से क्यों दिए जा रहे?
DMs को फोन जा रहा है कि जहां जहां BJP हारे, वहां वहां काउंटिग स्लो होनी चाहिए: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, आधी रात तक काउंटिंग खींचने के निर्देश CM आवास से क्यों दिए जा रहे? | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए| उन्होंने दावा किया कि सीएम के सबसे बड़े अधिकारी, प्रमुख सचिव का जगह-जगह फोन जा रहा है कि जहां बीजेपी हारे वहां वहां काउंटिग स्लो (वोटों की गिनती धीरे) कीजिए.. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज बनारस में ईवीएम ले जाई जा रही थी| एक ट्रक पकड़ा गया, दो ट्रक लेकर भाग गए|


मंगलवार की शाम को सपा मुख्यालय में अचानक बुलाई गई पत्रकार वार्ता में यादव ने आरोप लगाया कि हमारे लोगों को जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जिलों में डीएम (जिलाधिकारी) को फोन कर कह रहे हैं कि जहां जहां भाजपा के उम्मीदवार हारे वहां पर मतगणना धीमी होनी चाहिए। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बनारस में बिना प्रत्याशियों को संज्ञान में लिये इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जाई जा रही थी और एक ट्रक पकड़ा गया और दो ट्रक भाग गये। 



अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि "अगर सरकार वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो बताए कि एक गाड़ी रोक ली, पकड़ी गई.. दो गाड़ियां क्यों भागी? अगर कोई चोरी नहीं थी तो प्रशासन ने सुरक्षा का इंतज़ाम क्यों नहीं किया| इतनी फोर्स है अभी|अभी इलेक्शन की फोर्स गई नहीं है यूपी से. तो आखिरकार अधिकारी क्यों नहीं कर रहे थे(सुरक्षा). क्या वजह है कि बिना सुरक्षा इंतज़ाम के ईवीएम जा रहे थे|



अखिलेश यादव ने कहा कि ईवीएम बिना प्रत्याशी को जानकारी दिए मूव (यहां से वहां) नहीं कर सकते हैं| अगर आपको इवीएम को मूव करना है तो कम से कम जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं| उनकी जानकारी में होना चाहिए. उन्होंने कहा, "ये (बीजेपी) उसी दिन घबरा गए, जिस दिन अखबारों में कुछ जगह आया कि कहीं पार्क की सफाई हो रही है. कहीं घर की सफाई हो रही है|



अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के लोगों से अपील करते हुए कहा, "मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जब तक काउंटिंग न हो जाए| तब तक कम से कम ये नज़र रखें और लगातार निगरानी रखें कि कैसे वोट बचाया जा सकता है| कैसे जहां पर मशीने रखी हैं, वहां पर किसी का आना जाना न हो| ये लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरे का समय है... जो दल हार गया, अब उसके बस में यही है जो अब करने जा रहे हैं|


https://www.thevirallines.net/varanasi-news-uttar-pradesh-evm-found-in-track-outside-strong-room-in-varanasi-sp-workers-created-a-ruckus


प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश यादवा ने ट्वीट किया, "वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है| मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें| युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने!"


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-akhilesh-yadav-alleges-varanasi-dm-is-transporting-evms-without-giving-any-information-to-local-candidates-ec-should-look-into-it


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।