मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वाराणसी में सपाइयों ने पकड़े ईवीएम ले जाते दो वाहन: EVM बदलने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं का हंगामा, DM ने आरोपों को किया खारिज

वाराणसी: नतीजों से पहले EVM और बैलेट बॉक्स छेड़छाड़ का मुद्दा का सामने आया है। वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षत्र की ईवीएम को बदलने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी…

वाराणसी में सपाइयों ने पकड़े ईवीएम ले जाते दो वाहन: EVM बदलने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं का हंगामा, DM ने आरोपों को किया खारिज
वाराणसी में सपाइयों ने पकड़े ईवीएम ले जाते दो वाहन: EVM बदलने का आरोप लगाकर कार्यकर्ताओं का हंगामा, DM ने आरोपों को किया खारिज | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: नतीजों से पहले EVM और बैलेट बॉक्स छेड़छाड़ का मुद्दा का सामने आया है। वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षत्र की ईवीएम को बदलने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहड़िया मंडी में बने मतगणना केंद्र के बाहर मंगलवार की शाम जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन मिल कर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम को बदलने के प्रयास में है। हालांकि इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर कौशल राज शर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बावजूद इसके मतगणना स्थल पर सपा-सुभासपा कार्यकर्ताओं का धरना जारी है।



वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर 2 गाड़ी से EVM मिली। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा का आरोप है कि शहर दक्षिणी विधानसभा की EVM बदली गई है। BJP के प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस-प्रशासन धांधली कर रहा है। प्रदर्शन की सूचना पाकर सपा के साथ ही अन्य दलों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।



उधर, बरेली के बहेड़ी में कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर्स से भरे 3 बॉक्स मिले हैं। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। हालांकि डीएम का कहना है कि ये बॉक्स यहां गलती से आ गए। सोनभद्र में बैलेट पैपर्स से भरे बॉक्स मिलने के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है।



वहीं, वाराणसी में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होने तक वह शांत नहीं होंगे जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि वह EVM चुनाव से संबंधित नहीं है। उन EVM से बुधवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना था। EVM बदलने की बात पूरी तरह से अफवाह है।



BJP प्रत्याशी को जिताना चाहता है प्रशासन

वाराणसी में सपा नेताओं का कहना था कि वह EVM की निगरानी के लिए पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे थे। इसी बीच पहड़िया मंडी के अंदर से चार मालवाहक निकले। दो वाहन तेजी से आगे निकल गए। एक वाहन बैरियर से टकरा गया तो आवाज सुनकर वह लोग भाग कर उसके पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि मालवाहक में पीछे EVM लदा हुआ था। सपाइयों ने वाहन घेर लिया तो चालक कूद कर भाग निकले। सपाइयों का आरोप है कि शहर दक्षिणी विधानसभा की EVM को पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बदल दिया गया है।



कारण कि शहर दक्षिणी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीलकंठ तिवारी बुरी तरह से हार रहे हैं। भाजपा के इशारे पर प्रशासन उन्हें जिताना चाहता है। सपाइयों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर बसपा और सुभासपा के नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ पहड़िया मंडी पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए।



समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पहड़‍िया मंडी से ईवीएम दो वाहन में भरकर बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। ईवीएम को दो वाहन में भरकर बाहर ले जाने के आरोप में सपाइयों ने हंगामा कर दिया तो प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर सपाइयों को समझाने में जुट गए। पहड़‍िया मंडी में दो वाहन पर ईवीएम लदकर कहीं जा रहा था कि मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। विवाद की जानकारी होने पर सुभासपा-सपा के सुनील सोनकर और अरविंद राजभर भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।




बता दें कि सोमवार 7 मार्च की शाम मतदान समाप्त होने के बाद आठो विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को पहड़िया मंडी के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। वहीं मंगलवार की शाम चार गाड़ियां मंडी परिसर से बाहर निकलीं। इसमें से एक गाड़ी मतगणना केंद्र के पास हुई बैरिकेडिंग से टकरा गई। इसकी आवाज सुनकर वहां पहले से मौजूद सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो पाया कि गाड़ी में ईवीएम है। ईवीएम देखते ही उन्होंने गाड़ी को घेर लिया और पार्टी के अन्य साथियों और मीडिया कर्मियों को फौरन पहड़िया मंडी पहुंचने के मैसेज ह्वाट्स एप पर करने लगे। देखते ही देखते वहां सपा-सुभासपा कार्यकर्ताओं का मजमा लग गया। वो वहीं धरने पर बैठ गए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें स्ट्रांग रूम के बाहर चौकीदारी की इजाजत दी जाए। हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए ईवीएम मशीन गायब होने का आरोप लगा रहे है।




वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/ कलेक्टर कौशल राज शर्मा का कहना है कि ये ईवीएम प्रशिक्षण के लिए पहड़िया मंडी स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही थी। इसे देख कुछ राजनैतिक लोगों ने वाहन को रोक कर उसे चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम कह कर अफवाह फैलाई है। कल काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए ये मशीन ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं। जो ईवीएम चुनाव में प्रयुक्त हुई थीं वे सब स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ के कब्जे में सील बंद हैं और उसमें सीसीटीवी की निगरानी है जिसे सभी राजनैतिक दलों के लोग देख रहे हैं।




वहीं डीसीपी वरुणा ने भी डीएम के वर्जन की तस्दीक करते हुए कहा कि ट्रेनिग वास्ते मशीनें ले जाई जा रही थी। लेकिन सपा व सुभासपा कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। यहां ये भी बता दें शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी गठबंधन उम्मीदवार किशन दक्षित और बीजेपी प्रत्याशी व यूपी के मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के बीच कांटे का मुकाबला है। सपा कार्यकर्ताओं का तो दावा है कि वो ये सीट जीत रहे हैं। उनका ये भी आरोप है कि मंत्री को पराजय से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ईवीएम बदलने का खेल कर रहा है जो हम होने नहीं देंगे।



सोनभद्र में सपाई बोले-EVM से हो रही छेड़छाड़

सोनभद्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी बैलेट पेपर को बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें SDM की गाड़ी और एक पिकप हैं। दोनों को मतगणना केंद्र के बाहर रोका गया है। हंगामा करते देख मौके पर ADM, CO कोतवाल समेत फोर्स पहुंच गई।



बरेली में भी हंगामा

बरेली में नगर पालिका के बहेड़ी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कूड़े की गाड़ी में 3 संदूक पड़े मिले हैं। जानकारी पर सपाइयों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे और फोर्स बुला ली गई। सपाइयों का कहना है कि भाजपा वालों के दबाव में अधिकारी धांधली कर रहे है। इसका से साफ-साफ उदाहरण है। इसके बाद उन्होंने बवाल और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे DM शिवकांत द्वेवेदी और SSP रोहित सिंह सजवाण। जो उनको किसी तरह से समझाया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।