मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रत्याशियों को बिना कोई जानकारी दिए EVMs ले जा रहे वाराणसी के डीएम, बरेली में कचड़े की गाड़ी में पकड़ी गई EVM मशीनें: अखिलेश का युवाओं से अपील -लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में बने सिपाही

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की| अखिलेश यादव ने कहा है कि एग्जिट पोल यह धारणा बनाना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है|…

प्रत्याशियों को बिना कोई जानकारी दिए EVMs ले जा रहे वाराणसी के डीएम, बरेली में कचड़े की गाड़ी में पकड़ी गई EVM मशीनें: अखिलेश का युवाओं से अपील -लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में बने सिपाही
प्रत्याशियों को बिना कोई जानकारी दिए EVMs ले जा रहे वाराणसी के डीएम, बरेली में कचड़े की गाड़ी में पकड़ी गई EVM मशीनें: अखिलेश का युवाओं से अपील -लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में बने सिपाही | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की| अखिलेश यादव ने कहा है कि एग्जिट पोल यह धारणा बनाना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है| यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है| उम्मीदवारों को बिना बताए ईवीएम पहुंचाई जा रही है| समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप है, "वाराणसी के डीएम स्थानीय उम्मीदवारों को कोई जानकारी दिए बिना ईवीएम ले जा रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर गौर करना चाहिए।"



अखिलेश यादव ने कहा कि,''क्या वजह है कि बिना सुरक्षा के EVM मशीनों को ले जाया जा रहा है। बिना प्रत्याशी के जानकारी के आप EVM के एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते हैं। आखिर सुरक्षाबलों के साथ EVM मीशनों क्यों नहीं जा रही थी| EVM मशीनें पकड़ी गई हैं। अब अधिकारी कोई ना कोई बहाना बनाएंगे कि हम EVM को इस वजह से ले जा रहे थे। बरेली में कचड़े की गाड़ी में EVM मशीनें पकड़ी गई|



अखिलेश यादव ने कहा कि,'''कल जो एग्जिट पोल के नतीजें आए हैं, उससे ये लोग यह सोच बनाना चाहते हैं कि भाजपा जीत रही है, जिससे वे अगर चोरी भी करे तो वह भी पता ना लगे कि चोरी हुई है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है|



समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि,''''उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी तभी बदलाव आएगा। मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें|



समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि,'''बनारस और अयोध्या में समाजवादी पार्टी जीत रही है। इसकी घबराहट भाजपा को है| बनारस और अयोध्या में समाजवादी पार्टी जीत रही है। हमारा गठबंधन 300 सीटों तक पहुंच जाएगा। एग्जिट पोल इसलिए किए गए है कि जो चोरी करी जाए उसे ढका जा सके|



उन्होंने कहा कि "अगर ईवीएम को इस तरह से ले जाया जा रहा है तो हमें सतर्क रहने की जरूरत है| यह चोरी है| हमें अपने वोट बचाने की जरूरत है... हम इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं लेकिन इससे पहले, मैं लोगों से लोकतंत्र को बचाने की अपील करना चाहता हूं| अखिलेश यादव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा,''युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने| उन्होंने कहा,'' मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।