सीतापुर/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की सीतापुर अदालत ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Alt News co-founder Mohammed Zubair) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ट्वीट के जरिए कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सीतापुर कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।
इससे पहले, 4 जुलाई को दिल्ली पुलिस ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को महंत बजरंग मुनि, यति नरसिंहानंद सरस्वती और स्वामी आनंद स्वरूप पर ट्वीट के माध्यम से कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में सीतापुर लेकर आई थी।
Also Read: जुबैर की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा SC
सोमवार, 4 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने सीतापुर के एक न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मोहम्मद जुबैर को पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था|
Also Read:कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
बता दें कि फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक व पत्रकार मोहम्मद जुबैर को 27 जून को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था| दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था|
Also Read:कोर्ट ने कांग्रेस नेता राज बब्बर को सुनाई दो साल की सजा
इसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था| पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज की थी।
Also Read