रांची: झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। रांची में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल और व्यवसायी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है| जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड सहित 18 जगह पर छापेमारी कर रही है|
जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची में स्थित पल्स हॉस्पिटल के अलावा पंचवटी रेसिडेंसी, कांके रोड, चांदनी चौक, हरिओम टावर में भी ईडी की छापेमारी जारी है|
धनबाद के धनसार और सरायढेला में भी ईडी की छापेमारी जारी है| धनबाद के देव प्रभा, धनसार इंजीनियरिंग (डेको), हील टॉप हाइराइज , जीटीएस ट्रांसपोर्ट, संजय उद्योग, नवीन तुलस्यान समेत कुल नौ कंपनियों के कार्यालयों पर छापामारी जारी है|
एजेंसी का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में झारखंड खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल और व्यवसायी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की|
छापेमारी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है| निशिकांत दूबे ने कहा,'' झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी,जिन्होंने मुख्यमंत्री,भाई,गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया ,आख़िर उनके यहां ED का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा रांची,दिल्ली,राजस्थान,मुम्बई में जारी है|