पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के नरहे इलाके के पास आज-रविवार सुबह करीब 3 बजे पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक ट्रक और एक प्राइवेट बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना नरहे इलाके में अंबेगाव स्वामी नारायण मंदिर के पास हुई| टक्कर के बाद दोनों वाहन (ट्रक और बस) हाईवे पर ही पलट गए| बस में सवार यात्री बुरी तरह फंस गए थे| यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया| बताया जा रहा है कि, ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।
NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। पुणे के नरहे इलाके के पास आज सुबह करीब 3 बजे पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक ट्रक और एक प्राइवेट बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां आने के बाद पुलिस ने मुझे जानकारी दी है कि ब्रेक फेल होने के चलते ये घटना घटी है। हम जांच का इंतजार करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने अच्छा काम किया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया|