मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज हिंसा: आरोपी जावेद अहमद घर पर चला 'बुलडोजर', ध्वस्त

प्रयागराज: Nupur Sharma's controversial remark row: प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के "अवैध रूप से निर्मित" आवास को तोड़ दिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने जावेद अहमद के आलीशान घर…

प्रयागराज हिंसा: आरोपी जावेद अहमद घर पर चला 'बुलडोजर', ध्वस्त
प्रयागराज हिंसा: आरोपी जावेद अहमद घर पर चला 'बुलडोजर', ध्वस्त | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: Nupur Sharma's controversial remark row: प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के "अवैध रूप से निर्मित" आवास को तोड़ दिया गया है।  प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने जावेद अहमद के आलीशान घर को ध्वस्त कर दिया गया है| प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने पहले आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया था।  प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास के सामने भारी सुरक्षा बल तैनात है। 



प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के "अवैध रूप से निर्मित" आवास पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर से कार्रवाई की गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने पहले उसके आवास पर एक विध्वंस नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि यह "अवैध रूप से निर्मित" है।



ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि,, प्रयागराज में बुलडोजर की कार्रवाई क़ानून के नियमों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। वहां पुलिस की तैनाती बड़ी संख्या में इसलिए कर रखी है क्योंकि पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद वहां काफी लोग उपद्रव करने लगे थे|



भीड़ हिंसक हो गई थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। 10 तारीख की घटना के संदर्भ में अब तक 306 लोगों की गिरफ़्तारी की गई है। उस दौरान लगभग 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनका इलाज किया जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है|



ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि,''सोशल मीडिया पर जो लगातार हेट स्पीच और आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं, उसपर हम लगातार नज़र बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की जा रही है और उनकी गिरफ़्तारी भी की जा रही है|



भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर 10 जून को प्रयागराज में हुई हिंसा के मामले में आज सुबह 8 बजे तक मास्टरमाइंड जावेद अहमद समेत अब तक 91 लोगों को गिरफ्तार किया गया है



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-prayagraj-violence-68-arrested-so-far-including-mastermind-javed-ahmed 


शनिवार को प्रयागराज हिंसा पर SSP अजय कुमार ने कहा था कि,'' प्रयागराज घटना में जावेद अहमद नाम का एक मास्टरमाइंड गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा कई और मास्टर माइंड हो सकते हैं, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-violence-in-many-districts-of-up-including-prayagraj-ambedkar-nagar-stone-pelting-arson 


SSP अजय कुमार ने कहा था कि,''थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70  अभियुक्त नामजद हैं और 5000 से ज्यादा अज्ञात हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी|



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-prophet-comment-controversy-ruckus-stone-pelting-police-fired-tear-gas-shells 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।