मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पैगंबर टिप्पणी विवाद: प्रयागराज में बवाल...पथराव, पुलिस ने दागे 'आंसू गैस' के गोले, लाठीचार्ज

प्रयागराज/लखनऊ: प्रयागराज के अटाला इलाके में आज, शुक्रवार को भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ। हालात काबू करने के लिए पु…

पैगंबर टिप्पणी विवाद: प्रयागराज में बवाल...पथराव, पुलिस ने दागे 'आंसू गैस' के गोले, लाठीचार्ज
पैगंबर टिप्पणी विवाद: प्रयागराज में बवाल...पथराव, पुलिस ने दागे 'आंसू गैस' के गोले, लाठीचार्ज | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज/लखनऊप्रयागराज के अटाला इलाके में आज, शुक्रवार को भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ।  हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है| पथराव में ADG का वाहन कांच टूट गया है|



आज, शुक्रवार को नमाज के बाद प्रयागराज, मुरादाबाद और सहारनपुर में नमाजियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। खबर है कि ,प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।



प्रयागराज हिंसा पर  पुलिस ने कहा कि,'' कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे, उनको रिकॉर्ड में लेकर मुकदमा दर्ज़ किया गया है। सभी धर्म गुरुओं से बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की CCTV द्वारा पहचान कर कार्रवाई की जाएगी|



प्रयागराज SSP अजय कुमार ने कहा कि,''अटाला क्षेत्र में सकुशल नमाज अदा होने के बाद लोग अपने घर जा चुके थे। कुछ देर बाद कुछ युवक गलियों में आए और पथराव किया। पुलिस ने काफी देर तक उनको समझाने का प्रयास किया पर वो लोग नहीं माने। वारदात में कुछ नाबालिग लोग भी शामिल थे| पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सबको अपने- अपने घर भेजा। इसके बाद भी कुछ लोग गलियों में नारेबाजी करते रहें। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर RAF और PAC के जवान मौजूद हैं|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज की घटनाओं को लेकर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की स्वतंत्रता और स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कानून हाथ में लेने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा|



उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार  ने कहा कि,''आज शांति बनी हुई है। बहुत सारी जगहों पर जुमे की नमाज़ अदा हो चुकी है। मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा भी सहयोग मिला है|



UP उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,'जो प्रदेश को दंगा युक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उन पर कानून सख्त कार्रवाई करेगा|



शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न शहरों में पथराव की घटनाओं के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ACS होम अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक DGP, ADG लॉ एंड ऑर्डर जैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ACS होम अवनीश अवस्थी ने भी ज़िलों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।



UP के DGP (कार्यवाहक)  डी. एस. चौहान ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं से बातचीत की गई थी। 3-4 ज़िलों में प्रदर्शन हुआ है लेकिन पुलिस ने संयम और सख्ती के साथ स्थिति को संभाला है। दंगाईयों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे सारे अधिकरी सुरक्षित हैं। एक RAF के जवान को पत्थर से चोट आई है जिसका इलाज चल रहा है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।