मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद अहमद समेत अब तक 68 गिरफ्तार, बेटी की भी भूमिक जांच रही पुलिस, एआईएमआईएम के कुछ लोगों के भी नाम आए सामने

प्रयागराज: भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर प्रयागराज ,अंबेडकर नगर और सहारनपुर समेत कई जिलों में हिंसक घटनाएं., पथराव, आगजनी हुई ह…

प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद अहमद समेत अब तक 68 गिरफ्तार, बेटी की भी भूमिक जांच रही पुलिस, एआईएमआईएम के कुछ लोगों के भी नाम आए सामने
प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद अहमद समेत अब तक 68 गिरफ्तार, बेटी की भी भूमिक जांच रही पुलिस, एआईएमआईएम के कुछ लोगों के भी नाम आए सामने | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराजभाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर प्रयागराज ,अंबेडकर नगर और सहारनपुर समेत कई जिलों में हिंसक घटनाएं., पथराव, आगजनी हुई है| प्रयागराज हिंसा के मामले में मास्टरमाइंड जावेद अहमद समेत अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात| 



प्रयागराज घटना पर पुलिस ने बताया कि,असामाजिक तत्वों ने नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल पुलिस और प्रशासन पर पथराव करने के लिए किया है। 29 अहम धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, सभी लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी|


पुलिस ने बताया कि ,''मास्टरमाइंड जावेद अहमद की बेटी दिल्ली में पढ़ती है और पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है| जरूरत हुई तो दिल्ली पुलिस की मदद लेकर उससे भी पूछताछ की जाएगी|



प्रयागराज हिंसा पर SSP अजय कुमार ने कहा कि,'' प्रयागराज घटना में जावेद अहमद नाम का एक मास्टरमाइंड गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा कई और मास्टर माइंड हो सकते हैं, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। कल की घटना में कुछ लोगों ने  नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया|



SSP अजय कुमार ने कहा कि,''थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70  अभियुक्त नामजद हैं और 5000 से ज्यादा अज्ञात हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी|



प्रयागराज हिंसा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि ,''अभी तक कोई कनेक्शन स्थापित नहीं हुआ है। एआईएमआईएम के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसके सबूत जुटाए जा रहे हैं|



मास्टरमाइंड जावेद अहमद की बेटी के खिलाफ कार्रवाई पर एसएसपी ने कहा कि,'जावेद की बेटी, जो दिल्ली में छात्रा है, भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल है... जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे और अपनी टीम भेजेंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।